शिवसेना को सता रहा ये डर, सांसद संजय राउत बोले- टलवाना चाहता हूं राज्यसभा चुनाव की तारीख

मुंबई, 04 जून : महाराष्‍ट्र में 10 जून को राज्‍यसभा चुनाव है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत को खरीद- फरोख्‍त की अशंका व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने शनिवार को कहा कि वे राज्यसभा चुनाव की तारीखों को स्थगित करना चाहते हैं ताकि कोई खरीद-फरोख्त न हो।

sanjayraut

मालूम हो पार्टी सूत्रों की सूचना के अनुसार शिवसेना ने अपने विधायकों को खरीद- फरोख्‍त से बचाने के लिए मुंबई के होटल में ठहरवाया है।

Recommended Video

    Maharashtra Rajyasabha चुनाव में BJP-Shivsena के बीच दिलचस्प मुकाबला | वनइंडिया हिंदी | #politics

    वहीं इसके बाद शनिवार को संजय राउत ने कहा हम राज्यसभा चुनाव की तारीखों को टालना चाहते थे ताकि खरीद-फरोख्त नहीं हो। उन्‍होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा की मंशा साफ है कि वे पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल माहौल को खराब करने के लिए करना चाहते हैं। संजय राउत ने आगे कहा उन्‍हें यह नहीं भूलना चाहिए कि महाराष्‍ट्र में हम सत्‍ता में हैं।

    गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र में 10 जून को होने वाले राज्‍यसभा चुनाव में महाराष्‍ट्र की अघाडी सरकार में शामिल शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने अपने चार उम्मीदवार को खड़ा किया है। व्‍ वहीं बीजेपी ने तीन उम्मदीवारों को इस चुनावी मैदान में उतारा है।

    वहीं राजस्थान के 80 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने चार सीटों के लिए आरएस चुनाव से पहले उदयपुर के एक होटल में डेरा डाला। पार्टी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पार्टी को भाजपा द्वारा 'खरीद-फरोख्त' की आशंका थी।

    भारतीय राजनीति में 'हॉर्स ट्रेडिंग' शब्द कथित तौर पर एक राजनीतिक दल द्वारा मंत्रियों या अन्य दलों के नेताओं को वोट हासिल करने या सरकार को गिराने के लिए शिकार करने की कवायद से संबधित है।

    बता दें आने वाले महीनों में राज्‍यसभा के कुछ सदस्‍य रिटायर हो रहे हैं। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों को भरने के लिए चुनाव 10 जून को होने थे। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल, और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जयंत चौधरी सहित 41 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद, अब महाराष्ट्र में छह सीटों, राजस्थान और कर्नाटक में चार-चार सीटों के लिए और हरियाणा में दो चुनाव होना है । इसका परिणाम 10 जून को घोषित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+