किडनैपिंग के डर से 7वीं की छात्रा घर में हुई कैद, छोड़ दिया कहीं भी आना जाना
पटना। बिहार में बदमाशों के डर से 7वीं की एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इसके बावजूद भी उन्होंने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा को इस बात का डर सताने लगा कि वो कहीं अगवा न कर लें इसलिए उसने खुद को चाहरदीवारी में कैद कर लिया है। मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाने के गोबिंदपुर का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा ने स्कूल जाना बंद किया तो बदमाश उसके घर आ गए। हथियार के बल पर बदमाशों ने परिवार वालों को धमकाना शुरू कर दिया।

छात्रा अपने परिवार वालों के साथ कहीं रिश्तेदार के यहां जाती तो भी ये बदमाश रास्ते में पीछा कर परेशान करने के साथ हथियार दिखाकर डराते भी हैं। सोमवार को जब छात्रा अपने फूफा के साथ सोनपुर से गोबिंदपुर वापस अपने घर आ रही थी तो उसे अगवा करने का भी प्रयास किया। फुलवारीशरीफ लख के पास खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाना चाहा। इस क्रम में छात्रा जमीन पर गिर गई तभी कुछ लोगों को आते देख बदमाश भाग निकले।
इस खींचातानी में छात्रा के कमर में गंभीर चोट लगी है। किसी तरह जान बचाकर अपने फूफा के घर वापस पहुंची छात्रा ने आपबीती जब परिवारवालों को सुनाई तो मामले की शिकायत थाने में की गई। फुलवारीशरीफ थाना में घटना की लिखित शिकायत में बोचाचक के रंजीत राणा और तेजु के साथ अन्य को नामजद किया है।












Click it and Unblock the Notifications