Delhi Murder: 'मेरी लड़की को मारने वाले को मिले ऐसी सजा कि...', नाबालिग के पिता ने की ये मांग
16 साल की नाबालिग की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल के लिए लड़की के पिता ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपी साहिल को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में मृतक लड़की के पिता ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी के कई बार चाकू मारा गया। उसकी आंते तक बाहर आ गई थीं। उसके सिर के कई टुकड़े किए गए। हम आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं, जिससे कोई आगे से ऐसी वारदात को अंदाज देने की हिम्मत न कर सके।
वहीं, साहिल के बारे में पूछने पर लड़की के पिता इंकार करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वो साहिल को नहीं जानते थे। न ही उन्होंने कभी भी अपनी बेटी की सहेलियों से उसके बारे में सुना था।
बता दें कि मृतक लड़की की साहिल नाम के लड़के से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वहीं, कल मृतका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। उसी समय आरोपी साहिल ने उसे रोका और उस पर चाकुओं से कई बार हमला किया और पास में पड़े पत्थर से लड़की के सर पर 6 बार हमला किया। इसमे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications