आतंकी बेटे को सेना ने घेरा, पिता को दिल का दौरा पड़ा, मौत
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां कुंडलाम में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। यहां एक घर के भीतर सेना ने 5-6 आतंकियों को घेर लिया है। लेकिन इस बारे में जब एक आतंकी के पिता को जानकारी मिली तो उसके पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीनत नइकू के पिता मोहम्मद इशाक नइकू की दिला का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जीनत नइकू दो महीने पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। लेकिन जब इस बात की जानकारी मोहम्मद इशाक को मिली कि उनका बेटा घेर लिया गया है तो उनका दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

आपको बता दें शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में दो सेना के जवान घायल हो गए हैं। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सीआरपीएफ ने इलाके की घेरेबंदी कर दी थी। यह घेरेबंदी और तलाशी अभियान स्थानीय लोगों से मिली खुफिया जानकारी के बाद शुरू की गई थी। नैइकू मेहमदर गांव का रहने वाला है, जिसे दिल का दौरा पड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि जीनत उस घर में है या नहीं जिसे सेना ने घेर रखा है। फिलहाल फायरिंग रुक चुकी है और सेना को इस बात का भरोसा है कि दो आतंकी ढेर हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की पुष्टि तभी की जा सकती है कि जब आतंकियों के शव बरामद कर लिए जाएं।
इसे भी पढ़ें- शोपियां एनकाउंटर: दो आतंकियों के शव बरामद, जारी है एनकाउंटर, सुरक्षाबलों पर हो रही पत्थरबाजी












Click it and Unblock the Notifications