FASTag New Rules 2026: वाहन चालकों को बड़ी राहत! अब मिनटों में एक्टिव होगा नया टैग, जानें कैसे मिलेगा फायदा
FASTag New Rules 2026: भारतीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag सिस्टम को सरल बनाने और टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत सुधार किया है।
दरअसल, सरकार ने FASTag को और अधिक 'यूजर फ्रेंडली' बनाने के लिए Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन की अनिवार्य प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला लिया है।

सरकार की नई घोषणा के अनुसार, 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए नया FASTag लेते समय 'नो योर व्हीकल' (KYV) की अतिरिक्त प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
WHY KYV Removed: क्या है KYV और इसे क्यों हटाया गया?
दरअसल, KYV ( Know Your Vehicle ) एक वेरिफिकेशन प्रोसेस था, जिसे FASTag जारी होने के बाद वाहन की पुष्टि के लिए अनिवार्य किया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि टैग सही वाहन से जुड़ा है। इस प्रक्रिया के कारण वैलिड डॉक्यूमेंट होने के बावजूद ग्राहकों को बार-बार RC की फोटो अपलोड करनी पड़ती थी और टैग एक्टिवेशन में हफ्तों की देरी होती थी। NHAI ने यूजर्स की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए इसे 'पोस्ट-एक्टिवेशन' (एक्टिवेशन के बाद) चरण से हटाकर पूरी तरह से 'प्री-एक्टिवेशन' चरण पर शिफ्ट कर दिया है।
How to Verifiy FASTag Without KYV: अब कैसे होगा वेरिफिकेशन?
नए नियमों के तहत अब सारी जिम्मेदारी इश्यूअर बैंक (Issuer Banks) की होगी। बैंक टैग जारी करने से पहले ही सरकारी 'वाहन' (VAHAN) डेटाबेस के जरिए गाड़ी की जानकारी सत्यापित करेंगे। यदि वाहन डेटाबेस में जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो बैंक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के आधार पर जांच पूरी करेंगे। टैग ग्राहक के हाथ में पहुँचने से पहले ही वेरिफाई हो चुका होगा, जिससे उसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकेगा।
पुराने FASTag धारकों का क्या होगा?
जिन लोगों के पास पहले से FASTag है, उन्हें भी अब घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें भी नियमित जांच के झंझट से छुटकारा मिलेगा। मौजूदा ग्राहकों के लिए भी नियमित अंतराल पर KYV कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अतिरिक्त जांच या वेरिफिकेशन केवल उन्हीं मामलों में होगा जहां कोई विशेष शिकायत दर्ज होगी। जैसे- टैग का गलत तरीके से जारी होना, टैग का दुरुपयोग या किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल या टैग का कांच पर ढीला (Loose) लगा होना।
FASTag New Rules से वाहन चालकों को होने वाले 5 बड़े फायदे
- फास्ट एक्टिवेशन: टैग खरीदने और उसके चालू होने के बीच का समय खत्म हो जाएगा।
- दस्तावेजों का झंझट खत्म: बार-बार फोटो और RC अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- कम होंगी शिकायतें: बैंक और कस्टमर केयर के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
- निर्बाध यात्रा: अचानक टैग डी-एक्टिवेट होने का डर नहीं रहेगा।
- पारदर्शिता: बैंकिंग स्तर पर ही जांच पूरी होने से सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।
NHAI का यह फैसला FASTag सिस्टम को और अधिक भरोसेमंद, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान का अनुभव पहले से बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications