FASTag Pass: स्वतंत्रता दिवस से टोल पर मिलेगी बड़ी राहत! शुरू होगा FASTag एनुअल पास, जानिए मिलेगा क्या फायदा
FASTag Annual Pass: राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरते समय हर बार रुककर FASTag रिचार्ज की चिंता करने वालों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। 15 अगस्त से एक ऐसा एनुअल पास शुरू होने जा रहा है, जिससे निजी कार मालिक सालभर टोल प्लाजा आसानी से पार कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस सुविधा को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है, जो नियमित रूप से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करते हैं।
3,000 रुपये की तय कीमत वाले इस पास में एक साल या 200 ट्रिप तक की सुविधा होगी, जो पहले पूरा होगा, वहीं इसकी वैधता समाप्त हो जाएगी। सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल यात्रियों का समय बचाएगी बल्कि टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने में भी मदद करेगी। इसकी जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वेबसाइट और 'राजमार्गयात्रा' ऐप पर उपलब्ध है।

3,000 रुपये में सालभर का पास
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना की घोषणा की है। पास की कीमत 3,000 रुपये तय की गई है। इसे NHAI पोर्टल या 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, फ्लाइट शेड्यूल भी हुआ चेंज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
एक साल या 200 ट्रिप की सीमा
यह पास एक साल तक मान्य रहेगा, लेकिन इसमें अधिकतम 200 ट्रिप की लिमिट होगी। जो भी पहले पूरा होगा, उसी के साथ पास खत्म माना जाएगा।
- एकतरफा यात्रा = 1 ट्रिप
- आने-जाने (राउंड ट्रिप) = 2 ट्रिप
- बंद टोल प्लाजा पर एंट्री और एग्जिट = 1 ट्रिप
मौजूदा FASTag भी चलेगा
NHAI ने स्पष्ट किया है कि यह पास लेना अनिवार्य नहीं है। वाहन चालक चाहे तो मौजूदा FASTag सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें जरूरत पड़ने पर रिचार्ज करना होता है।
सिर्फ निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए
इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं निजी गाड़ियों को मिलेगा जो 'वाहन' डेटाबेस में पंजीकृत हैं। पास केवल उसी गाड़ी पर काम करेगा जिस पर यह रजिस्टर है। किसी अन्य वाहन पर उपयोग करने की कोशिश होने पर यह अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बदले कई ट्रैफिक रूट, 14-15 अगस्त को कौन से रास्ते रहेंगे बंद?












Click it and Unblock the Notifications