कौन हैं Vratika Gupta? जिन्होंने मुंबई में खरीदा करोड़ों का पेंटहाउस, स्टांप ड्यूटी में आ जाएंगी 12 फॉर्च्यूनर
Vratika Gupta mumbai, प्रॉपर्टी के लिहाज से मुंबई देश के सबसे महंगे शहरों में शुमार है। आए दिन हम मुंबई में महंगे फ्लैट्स बिकने की खबरें पढ़ते सुनते रहते हैं। हाल में मुंबई में एक और महंगे पेंटहाउस की डील हुई है। जिसकी कीमत करीब 116 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इस 116 करोड़ के पेंटहाउस को फैशन डिजाइनर वर्तिका गुप्ता ने खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तिका ने अपना सी फेसिंग घर मुंबई के वर्ली इलाके में खरीदा है। इस डील के बाद वे लगातार सुर्खियों में हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, फैशन डिजाइनर वर्तिका गुप्ता ने ये घर 'ओबेरॉय 360 वेस्ट' में खरीदा है। यह वही बिल्डिंग है। जहां इससे पहले जहां देश का सबसे महंगा फ्लैट बिका था। जिसे वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका ने 240 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा इस बिल्डिंग में डी मार्ट के प्रमुख राधाकृष्ण दमानी , शाहिद कपूर , अभिषेक बच्चन समेत कई सेलेब्रिटी के पेंटहाउस मौजूद हैं।
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स IndexTap.com के अनुसार 116.42 करोड़ रुपये में इस लग्जरी पेंटहाउस को खरीदा गया है। इसके लिए वर्तिका ने 5.82 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी जमा की है। घरों को डेकोरेशन करने वाली कंपनी मैसन सिया की सीईओ वर्तिका गुप्ता ने जिस घर को खरीदा है, उसका कारपेट एरिया 12138 स्क्वैयर फीट है। इस फ्लैट में वर्तिका को 8 कार पार्किंग मिली हैं। इस पेंटहाउस की डील को 7 जनवरी को क्लोज किया गया है।
कौन हैं वर्तिका गुप्ता?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) और पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन की पूर्व छात्रा वर्तिका गुप्ता ने अंजुमन फैशन लिमिटेड में एक परिधान डिजाइनर के रूप में फैशन की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2009 से 2011तक अंजू मोदी लेबल के लिए एक डिजाइनर के रूप में काम किया।
वर्तिका गुप्ता 2011 से 2016 तक टू व्हाइट बर्ड्स में डिज़ाइन डायरेक्टर थीं। 2017 में, वर्तिका ने उद्यमिता की दुनिया में कदम रखा और वर्तिका और नकुल की स्थापना की। उनके पति नकुल अग्रवाल हैं। ब्रांड के डिज़ाइन भारतीय विरासत और पश्चिमी संवेदनाओं से जुड़े हस्तनिर्मित पीसेज हैं। 2022 में, उन्होंने एक लक्जरी होम डेकोर ब्रांड मैसन सिया को लॉन्च किया।
देश का सबसे महंगे फ्लैट का प्रोजेक्ट है 'थ्री सिक्सटी वेस्ट'
ट्विन-टावर 'थ्री सिक्सटी वेस्ट' कॉम्प्लेक्स में भारत की सबसे बड़ी संपत्ति डील हुई हैं। डी'मार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के लिए इस प्रोजक्ट में 28 यूनिट्स को 1,238 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल अक्टूबर में एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर ने 73.50 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा था।इसके अलावा 2023 में इस प्रोजेक्ट में कई हाई-प्रोफाइल सौदे दर्ज किए गए। मार्च में एवेनर कैपिटल और बजाज कंसल्टेंट्स ने कॉम्प्लेक्स में लगभग 100 करोड़ रुपये में एक डुप्लेक्स खरीदे थे।












Click it and Unblock the Notifications