फैशन डिजाइनर हत्याकांड: जिसे जेल से छुड़वाया उसी ने कर दिया मर्डर

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज में बुधवार देर रात हुई फैशन डिजाइनर माला लखानी और उनके नौकर बहादुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दर्जी राहुल अनवर और उसके दो साथी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के पूछताछ में इस घटना से जुड़े एक के बाद एक चौंका देने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि राहुल अनवर को माला लखानी ने ही जेल से निकलवाने में मदद की थी।

राहुल अनवर को माला ने ही जेल से निकलने में मदद की थी

राहुल अनवर को माला ने ही जेल से निकलने में मदद की थी

मृतक माला की बहन आरती शर्मा ने कहा है कि माला की हत्या करने वाले दर्जी राहुल अनवर को उसने ही जेल से निकलने में मदद की थी। आरती ने बताया कि वह छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। आरोपी अनवर को 2017 में कथित तौर पर रंगपुरी पहाड़ी इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरती ने कहा, ‘वह हमेशा कहती थी कि अनवर मेरे बच्चे जैसा है।

पैसों को लेकर था विवाद

पैसों को लेकर था विवाद

पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि माला उसे प्रति पीस के हिसाब से रुपये देती थीं, लेकिन भुगतान का ब्योरा भी वही रखती थीं। माला कभी भी समय पर रुपये नहीं देती थीं। जब भुगतान करती भी थीं तो वह भी आधा-अधूरा। आरोपी का कहना है कि इस बात को लेकर कई बार माला से उसका विवाद हो चुका था। इसी विवाद से तंग आकर राहुल ने अपने ममेरे भाई रहमत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। राहुल की योजना थी कि लूट की रकम से वे आराम से जिंदगी बसर करेंगे।

पुलिस को मिली गायब सीसीटीवी फुटेज

पुलिस को मिली गायब सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर माला के घर से कथित तौर पर लूटी गई करीब 100 ग्राम गोल्ड और डायमंड जूलरी के अलावा घर के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वह डीवीआर भी बरामद कर ली है, जिसे आरोपी वारदात के बाद अपने साथ ले गए थे। इस डीवीआर में कैमरे की रेकॉर्डिंग दर्ज है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि रात 12:15 बजे के करीब घर के मेन गेट पर लगे कैमरे में रेकॉर्ड हुआ है कि वे लोग माला की गाड़ी को बाहर निकलते है और फरार हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+