फर्रुखाबाद: बच्चों को सिरफिरे के चंगुल से बचाने के लिए चलाया गया बड़ा ऑपरेशन, तस्वीरों में देखें

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक शातिर अपराधी ने अपने घर में करीब 20 बच्चों को बंधक बनाया हआ है। मासूम बच्चों को सिरफिरे से बचाने के लिए आंतकवादी निरोधक दस्ता (एन्टी टेरेरिस्ट स्कवायड) को फर्रुखाबाद के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की और हैंड ग्रेनेड भी फेके। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है वहीं, एक ग्रामीण भी घायल हो गया है।

20 बच्चों को बनाया बंधक

20 बच्चों को बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक एक घर पर 15 से 20 बच्चों और कुछ महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पुलिस की टीम बच्चों को बंधक बनाए गए घर को घेरे हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार शाम जन्मदिन के बहाने बच्चों को घर में बुलाकर बंधक बना लिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बदमाश से बच्चों को आजाद कराने की कोशिश की जा रही है।

सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक

सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्रुखाबाद घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। चीफ सेकी, प्रिंसिपल सेकी (होम), डीजीपी, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मौजूद थे। सीएम ने डीएम और एसपी से भी बात की और घटना की विस्तार से जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाने वाले बदमाश का नाम सुभाष बाथम है और वह करथिया गांव में रहता है।

बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के बच्चों को बुलाया

बेटी के जन्मदिन के बहाने गांव के बच्चों को बुलाया

गुरुवार को उसने अपनी बेटी गौरी का जन्मदिन मनाने के बहाने से गांव के बच्चों को बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया। काफी देर तक बच्चे जब घर नहीं लौटे तो पड़ोसी बच्चों के बुलाने उसके घर पहुंचे लेकिन सुभाष बाथम ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। काफी देर तक परिजनों के जिद करने पर बदमाश ने कहा कि जाओ पहले गांव के ललू को बुलाकर लाओ। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और मौके पर जवानों ने पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।

आरोपी की कैद में हैं ये बच्चे

आरोपी की कैद में हैं ये बच्चे

आरोपी द्वारा बंधक बनाए गए कुछ बच्चों के नाम सामने आए हैं इनमें आनंद, सोनी, सत्यभान, अरुण, अंजली, नरेंद्र, मदनपाल, खुशी, मुस्कान, पंछी, रामकिशोर, पायल, नीरज, प्रशांत, मुकेश के अलावा उसका भांजा कृष्णा शामिल है।

यह भी पढ़ें: जामिया फायरिंग पर बोले यूपी के पूर्व डीजीपी, मैं होता तो हमलावर को गोली मार देता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+