Tahawwur Rana: राष्ट्रीय सुरक्षा पर फारूक की जुबान से ज़हर या रणनीति? तहव्वुर राणा पर प्रतिक्रिया से मचा बवाल!
Tahawwur Rana: अपने अजीबोगरीब बयान के लिए मशहूर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दु्ल्ला ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर बवाल मच गया है।
इस बार फारूख अब्दु्ल्ला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल पर जो बयान दिया। जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनको जम कर ट्रोल कर रहे हैं।

जानिए पूरा मामला?
दरअसल, भारत सरकार के प्रयास से 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। राणा को जांच ऐजेंसी अपने रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन ये सब फारूख अब्दु्ल्ला को मजाक लग रहा है। उन्होंने इसको लेकर पूछे गए सवाल का जवाब जिस तरीके से दिया। जिसके बाद वे लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
फारूख अब्दु्ल्ला ने क्या कहा?
जब मीडिया ने फारूख अब्दु्ल्ला से 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत लाए जाने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस पर मजाकिया अंदाज में सरकार पर तंज कसा। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी मसले पर उनकी ओर से दी गई प्रतिक्रिया से लोगों को ठेस पहुंचा।
उन्होंने तहव्वुर राणा पर बोलते हुए कहा कि, मेरी बधाई कि वे कम से कम किसी को तो वापस लाए। वे काला धन भी वापस ला रहे हैं और सभी को 15 लाख रुपए देने वाले हैं, उसका क्या हुआ।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
फारूख अब्दु्ल्ला के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों का कहना है कि, कम से कम इस तरह के गंभीर मामलों में सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन फारूख अब्दु्ल्ला राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को भी मजाक समझ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि, 15 लाख रुपए देने के वादे को वे कभी और उठा सकते थे। लेकिन इतने गंभीर चर्चा में इसे शामिल करना आतंकियों के साथ हमदर्दी दिखाता है।
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana: पूछताछ के पहले दिन ही राणा ने खोली आतंक की किताब! जानिए 3 घंटे की पूछताछ में उगले कितने राज?
फारूक के शब्दों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
सोशल मीडिया पर लोगों ने फारूख अब्दु्ल्ला को जम कर सुनाया। एक यूजर ने लिखा कि,'Inko bada takleef ho rha hai', वहीं एक अन्य ने लिखा कि, 'Chor machaye shor', एक यूजर ने तो गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि,'Farooque to nahin hai Rana ka handler ?', एक यूजर ने फारूख अब्दु्ल्ला पर जोरदार निशाना साधते हुए लिखा कि, Heart burn Abdullah ?
इसी तरह कई यूजर ने फारूख अब्दु्ल्ला को उनके बयान को लेकर खूब खड़ी खोटी सुनाया।
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा की वापसी पर क्रेडिट वॉर! चिदंबरम बोले- UPA ने शुरू की थी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications