आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर पर तीन लेयर की सुरक्षा, कई इलाकों में इंटरनेट बैन

अपनी मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि वह आज एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पहले जत्थे में 101 किसान होंगे और हम दिल्ली की ओर कूछ करेंगे, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को किसानों के आंदोलन को 300 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे पहले भी किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की थी, इस दौरान कुछ किसान घायल हुए थे। पंधेर का कहना है कि आंदोलन नहीं रुकना चाहिए।

किसानों के ऐलान के बाद अंबाला और दिल्ली-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यहां कंक्रीट की दीवार बनाई गई है और सड़क पर कील ठोक दी गई है। किसान आगे ना बढ़ने पाए इसके लिए तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई है।

farmer

अधिकारियों ने बताया कि अंबाला,हरियाणा,दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से आदेश जारी किया गया है कि इंटरनेट सेवाओं को 9 दिसंबर रात 11.59 बजे तक निलंबित किया जाता है। जिसकी वजह से अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, , देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर, काकरू गांवों, मानकपुर, ददियाना, बारी घेल, लार्स, कालू माजरा में इंटरनेट बंद रहेगा।

अंबाला जिले के 11 गांवों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है, जिससे लोग एक दूसरे बल्क एसएमएस ना भेज पाएं। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। लेकिन इन सब के बावजूद सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार क्या करेगी यह वो सोचे लेकिन हम दोपहर में शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

सरवन सिंह पंधेर कहा कि दोपहर एक बजे तक हम शंभू बॉर्डर दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपना मार्च निकालेंगे और अब भी अगर सरकार हमारे मार्च को रोकने की कोशिश करती है तो यह हमारी नैतिक जीत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+