Farmers Tractor Rally: ट्रैक्टर परेड में हिंसा के दौरान 83 पुलिसकर्मी घायल, एक गंभीर

Farmers Tractor Rally: ट्रैक्टर परेड में हिंसा के दौरान 18 घायस पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर

नई दिल्ली। आज (26 जनवरी) किसान परेड के दौरान हुई हिंसा में 83 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को दिल्ली के दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिसकर्मी को ज्यादा चोटे हैं, उनकी हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि ये पुलिसकर्मी आईटीओ और लालकिलों में किसानों से टकराव के दौरान घायल हुए हैं।

Recommended Video

    Farmers Tractor Rally: Red Fort पर तैनात जवानों पर टूट पड़े किसान, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
     farmers parade violence, delhi traffic, किसान ट्रैक्टर रैली के वीडियो, किसान ट्रैक्टर रैली, Kisan Gantantra Parade, kisan tractor rally, ट्रैक्टर रैली समाचार, farmers tractor parade, टैक्टर परेड वीडियो, tractor parade video, farmers parade, delhi police, farmers news, farmers protest news, farmers protest, farmers strike, किसान आंदोलन, सिंघु बॉर्डर , singhu border news, farmer, किसान, delhi, 3 Farm laws, punjab,

    केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों की मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी में ट्रैक्टर परेड दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई है। किसान तय रूट को ना मानते हुए आईटीओ और लाल किले जा पहुंचे। लालकिले पर कुछ किसानों ने अपना झंडा भी फहरा दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। कई किसान भी घायल हुए हैं। एक किसान की मौत भी हुई है। किसान नेताओं ने करीब एक महीने पहले ही 26 जनवरी पर परेड निकालने का ऐलान कर दिया था। तीन दिन पहले किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद परेड के रूट को लेकर भी सहमति बन गई थी लेकिन कुछ संगठनों ने इसे ना मानते हुए दिल्ली के भीतर प्रवेश कर लिया। पुलिस ने जब बलपूर्वक इनको रोकने की कोशिश की, जिससे टकराव हुआ।

    ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि आज के ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने किसानों के साथ तय हुए शर्तों के अनुसार काम किया और आवश्यक बंदोबस्त किया। दिल्ली पुलिस ने अंत तक काफी संयम का परिचय दिया, परन्तु आंदोलनकारियों ने तय शर्तों की अवहेलना की और तय समय से पहले ही अपना मार्च शुरू कर दिया और आंदोलनकारियों ने हिंसा व तोड़फोड़ का मार्ग चुना, जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयम के साथ ज़रूरी कदम उठाए। इस आंदोलन से जन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+