किसान ट्रैक्टर रैली का असर, 26 जनवरी को आनंद विहार से नहीं चलेंगी अंतरराज्यीय और स्थानीय बसें
नई दिल्ली। Farmers Tractor Rally कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर रैली का असर अब आम इंसान पर पड़ने लगा है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली को देखते हुए दिल्ली के आनंद विहार ISBT से अंतरराज्यीय और स्थानीय बसें नहीं चलेंगी। जानकारी के मुताबिक, ये पाबंदी सुबह बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।
Recommended Video

आनंद विहार की जगह काले खां से चलेंगी बसें
दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTIDC) ने बताया कि कि यहां से चलने वाली अंतरराज्यीय बसें सराय काले खां से चलेंगी। आपको बता दें कि किसानों की ट्रैक्टर रैली को दिल्ली पुलिस ने 3 रूट पर मंजूरी दी है और वो रूट हैं सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर का रूट, टिकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर का रूट और गाजीपुर से 46 किलोमीटर का रूट तय किया गया है। हालांकि किसानों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें उस रूट की अनुमति नहीं दी है, जिसकी उन्होंने मांग की थी। किसानों की ट्रैक्टर रैली गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शुरू होगी।
दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन भी रहेंगे बंद
किसानों की ट्रैक्टर रैली की वजह से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन 26 जनवरी की सुबह बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग भी 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था ट्रैक्टर रैली का मामला
आपको बता दें कि किसानों की ट्रैक्टर रैली को परमिशन देने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र का मामला है, इसे वो ही तय करें। इसके बाद दिल्ली पुलिस गंभीर चर्चा के बाद सिर्फ 3 रूटों पर ही किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी है।












Click it and Unblock the Notifications