'किसान की बेटी हूं, जिसने वर्दी पहनाई उसे दगा नहीं दे सकती' ट्रैक्टर परेड से महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

'किसान की बेटी हूं' ट्रैक्टर परेड से महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दोलनरत किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया था। परेड में किसानों का एक धड़ा तय रूट को ना मानते हुए दिल्ली के आईटीओ और लालकिले पहुंच गया था। जिसके चलते भारी हंगामा हुआ और घंटों तक पुलिस और किसानों में टकराव हुआ। इस दौरान का ही एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। जिसमें ये महिला पुलिसकर्मी किसानों से उलझ रही है।

मैं भी तो किसान की बेटी..

मैं भी तो किसान की बेटी..

दिल्ली की जिस पुलिसकर्मी का ये वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम इंस्पेक्टर पुष्पलता है। वीडियो में वो बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर के सामने खड़ी दिख रही हैं। टैक्टर पर बैठे लोग उनसे हटने को कहते हैं तो वो जवाब देती हैं कि भाई मैं भी एक किसान की बेटी हूं लेकिन जिसने मुझे ये वर्दी पहनाई है उसके साथ मैं दगा नहीं कर सकती हूं। मैं सामने से नहीं हटूंगी ना ही आपको गलत रूट पर जानने दूंगी।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

इंस्पेक्टर पुष्पलता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुष्पलता की जांबाजी की खूब तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो अक्षरधाम के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत भी दिख रहे हैं और पुलिस के साथ मिलकर ट्रैक्टरों को वापस तय रूट पर जाने के लिए कह रहे हैं।

ट्रैक्टर परेड में जमकर हुआ हंगामा

किसान नेताओं ने 26 जनवरी पर परेड निकालने का ऐलान किया था। किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद परेड के रूट को लेकर भी सहमति बन गई थी लेकिन 26 जनवरी को जब परेड शुरू हुई तो कुछ संगठनों ने इसे ना मानते हुए दिल्ली के भीतर प्रवेश कर लिया। पुलिस ने जब बलपूर्वक इनको रोकने की कोशिश की, जिससे टकराव हुआ। कई पुलिसकर्मी और किसान इसमें घायल हुए। एक किसान की मौत भी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में किसान नेताओं समेत सैकड़ों किसानों पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच एफसीआई के गोदामों पर सीबीआई की कार्रवाई, हरियाणा और पंजाब में 40 स्थानों पर छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+