'छोटी लड़ाई नहीं, 2024 में टेनी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव', लखीमपुर में मारे गए किसान के बेटे का ऐलान

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान के बेटे ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

लखीमपुर खीरी, 5 फरवरी: यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे एक किसान के बेटे ने कहा है कि 2024 में वो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में बीते साल अक्टूबर के महीने में उस वक्त हिंसा भड़क गई थी, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की एक सभा के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के ऊपर अपनी गाड़ी से किसानों का कुचलने का आरोप है। इस हिंसा में मारे गए किसान नछत्तर सिंह के बड़े बेटे जगदीप सिंह ने अजय मिश्र टेनी के खिलाफ 2024 में चुनाव लड़ने की बात कही है।

'छोटी लड़ाई नहीं, टेनी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव'

'छोटी लड़ाई नहीं, टेनी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव'

जगदीप सिंह ने कहा, 'मुझे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला था। वो मुझे धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें बता दिया कि मैं छोटी लड़ाई नहीं लड़ूंगा। 2024 के चुनाव में मुझे टिकट दीजिए, मैं सीधे अजय मिश्र टेनी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। जब मुझे लड़ना ही है तो ठीक से लड़ूंगा।'

'आशीष मिश्र है मामले में मुख्य आरोपी'

'आशीष मिश्र है मामले में मुख्य आरोपी'

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की तरफ से दाखिल चार्जशीट में अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आशीष मिश्र फिलहाल जेल में है। इस घटना में एक पत्रकार सहित 8 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें किसान नछत्तर सिंह भी थे। नछत्तर सिंह के बेटे जगदीप सिंह ने कहा कि उनके परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है, लेकिन वो केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं।

'तेजिंदर सिंह विर्क का देंगे साथ'

'तेजिंदर सिंह विर्क का देंगे साथ'

जगदीप सिंह ने कहा, 'मैं सपा, बसपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी का समर्थक नहीं हूं। फिलहाल हम इस चुनाव में किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क के साथ खड़े हैं। वो हमारे हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और वे जहां से भी लड़ेंगे, हम उनका साथ देंगे।' आपको बता दें कि तेजिंदर सिंह विर्क लखीमपुर खीरी हिंसा में घायल हुए लोगों में से एक हैं। हाल ही में तेजिंदर सिंह विर्क को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ देखा गया था।

'जब तक टेनी मंत्रिमंडल में, न्याय नहीं हो पाएगा'

'जब तक टेनी मंत्रिमंडल में, न्याय नहीं हो पाएगा'

जगदीप सिंह ने आगे कहा, 'मैं विपक्षी पार्टियों को भी धन्यवाद देता हूं, क्योंकि अगर उन्होंने इस मामले में दबाव ना बनाया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना को दुर्घटना करार दे दिया जाता। विपक्ष और किसान संगठन हमारे साथ खड़े हुए और दबाव बनाया, तभी इस मामले में कार्रवाई हो पाई है। भाजपा को ब्राह्मण वोट बैंक की चिंता है, इसलिए उन्होंने टेनी को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया। लेकिन, जब तक टेनी मंत्रिमंडल में बन रहेंगे, इस मामले में न्याय नहीं हो पाएगा।'

ये भी पढ़ें- सीएम योगी के पास है एक लाख की रिवॉल्वर, खुद बताया- 'और कौन-कौन से असलहे हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+