Farmers Protest: किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर नजर,10 बड़े अपडेट्स
Kisan Andolan News Updates: MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी की कानूनी गारंटी और स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

किसानों और सरकार के बीच अबतक जितनी भी बातचीत हुई है वो बेनतीजा रही है और इसी कारण अब 'किसान दिल्ली कूच'करने की तैयारी में हैं और उनका काफिला अभी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर है, जहां पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है, आपको बता दें कि आज किसान आंदोलन का दूसरा दिन है।
Recommended Video
Farmers Protest: किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर नजर
आइए जानते कि इस बड़ी खबर के 10 बड़े अपडेट्स
- किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया है।
- मंगलवार को शंभू बॉर्डर और जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस के बीच झड़प हुई थी, किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।
- फिलहाल शाम होते ही किसानों ने अपना काफिला बार्डर पर रोक दिया था और आज सुबह से वो लगातार दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
- उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की है। बार्डर सील है, पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां तैनात की हैं।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी किसानों से कहा कि 'हिंसा समस्याओं का समाधान नहीं है, आप आकर सरकार से बात कीजिए' लेकिन किसान बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
- दिल्ली में इस वक्त धारा 144 लागू है, हालांकि बार्डर पर यातायात की आवाजाही पर असर पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है, ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।
- कल भी घेरेबंदी के कारण दिल्ली को लोगों को सड़कों पर लंबा जाम झेलना पड़ा था। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में ए़डवाइजरी लागू की है।
- सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है,चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
- पुलिस ने कहा है कि 'प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है, अगर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो बस या ट्रेन से जाएं लेकिन हम उन्हें ट्रैक्टरों से दिल्ली नहीं जाने देंगे।'
- किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 'पीएम मोदी इस बारे में किसानों से बात करे और हमें गारंटी दें कि हमारी बात सुनी जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications