Farmers protest: हनुमान बेनीवाल ने बजट सत्र पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार

Farmers protest: हनुमान बेनीवाल ने बजट सत्र पर सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए लिए सरकार की ओर से आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है। राजस्थान के नागौर से सांसद बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में बैठक में शामिल ना होने की बात कही है। हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि आज वर्चुल माध्यम से संसद के बजट सत्र को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक का किसान आंदोलन के समर्थन में बहिष्कार करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री से फिर अपील करता हूं कि आप तत्काल प्रभाव से किसानों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लें और कृषि बिलों को वापिस लेने की घोषणा करें।

farmers protest RLP chief and MP Hanuman Beniwal bycott allparty meeting called to discuss Budget Session

Recommended Video

    All Party Meet : PM Modi बोले-किसानों से खुला है बातचीत का रास्ता | वनइंडिया हिंदी

    बजट सत्र पर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बता दें कि शुक्रवार से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भी किसानों के मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की थी और वॉकआउट किया था। इस दौरान उन्होंने प्लेकार्ड भी लहराए थे। शुक्रवार को आरएलपी ही नहीं 19 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बायकॉट किया। बेनीवाल ने आज एक बार फिर बैठक का बहिष्कार किया है।

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी दो महीने पहले तक सरकार के साथ थी। बाद में उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए खुद को एनडीए से अलग कर लिया था। आरएलपी शाहजहांपुर बॉर्डर पर इन कानूनों के खिलाफ धरने में भी शामिल है।

    आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का कहना है कि दो महीने से ज्यादा समय से किसान देशभर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान सर्दी में बैठे हैं। ऐसे में सरकार और प्रधानमंत्री को उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए और कानूनों को वापस लेना चाहिए। बेनीवाल का कहना है कि पीएम मोदी अंतरात्मा की आवाज सुनें और इन कानूनों को वापस लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+