Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले- कोरोना से भी लड़ेंगे लेकिन बॉर्डर खाली नहीं करेंगे

गाजियाबाद। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच कोविड-19 के चलते सरकार ने किसानों के कई बार आग्रह किया को प्रदर्शनकारी अपने घरों को वापस लौट जाएं लेकिन किसान किसी भी स्थिति में आंदोलन को खत्म करने के मूड में नहीं हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि वह कोरोना से भी लड़ेंगे लेकिन बॉर्डर खाली नहीं करेंगे।

Farmers Protest Rakesh Tikait said will fight coronavirus but will not clear the border

Recommended Video

    Farmers Protest: Rakesh Tikait बोले- Corona से भी लड़ेंगे, मगर बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही किसानों आंदोलन जारी है। करीब 150 दिन बाद भी किसान अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का विकराल रूप देखने को मिल रहा है लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए प्रदर्शनकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है, इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

    किसानों में कोरोना के फैसले खौफ को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भले की कोविड अपने पैर पसार रहा हो लेकिन किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कई महीनों से धरने पर बैठे किसान कोरोना से भी उसी तरह लड़ेंगे। हम हर हाल में धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे लेकिन बॉर्डर खाली नहीं करेंगे। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि कोरोना प्रसार पर काबू पाने के लिए जिस तरह सरकार ने गाइडलाइन जारी की है उसका पालन यहां भी किया जा रहा है। पहली खेप में 7000 मास्क मंगाए गए हैं जिन्हें यहां सभी किसानों को वितरित किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें: किसान परिवार में 35 साल बाद जन्मी बेटी, अब 35 KM दूर दादा के घर दुर्गा नवमी पर हेलीकॉप्टर से आएगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+