खेती बचाओ यात्रा: हरियाणा में आज राहुल गांधी की किसान ट्रैक्टर रैली, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज हरियाणा में 'खेती बचाओ यात्रा रैली' करने वाले है, आपको बता दें कि ट्रैक्टर रैली का आज तीसरा दिन है, जोकि पंजाब से शुरू हुई थी और आज हरियाणा में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस (Congress) के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं और आज भी कई बड़े नेता रैली में शामिल होंगे, गौरतलब है कि किसान बिल के खिलाफ राहुल गांधी की अगुवाई में ये रैली हो रही है, आज की रैली में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में आज राहुल गांधी की किसान ट्रैक्टर रैली,

Recommended Video

    Kheti Bachao Yatra: खुद ट्रैक्टर चला कर Punjab से Haryana आ रहे Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    जबकि रैली के बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि गांधी को अपना नजरिया रखने का अधिकार है, लेकिन 'अगर वह पंजाब से बड़े जुलूस के साथ आते हैं, तो हम उसकी अनुमति नहीं देंगे।' खट्टर ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    किसानों को गुमराह करने का एक प्रयास: पुरी

    सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर पर बैठे तस्‍वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्‍वीरों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोरदार कटाक्ष किया है। हरदीप सिंह पुरी पे ट्वीट किया 'ट्रैक्टरों पर गद्दीदार सोफे? ये कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। उन्‍होंने फिर इस बात को दोहराया कि कांग्रेस का विरोध किसानों को गुमराह करने का एक प्रयास है, लेकिन किसान इतने पढ़े लिखे और बुद्धिमान हैं कि वे इस मुखौटे के पीछे सब कुछ देख सकते हैं। कांग्रेस का यह विरोध महज राजनीतिक और निहित स्वार्थों से प्रेरित है।'

    'सत्ता में आए तो तीनों कानूनों को खत्म करके कूड़ेदान में फेंक देंगे'

    तो वहीं राहुल गांधी का लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं, रविवार को पंजाब के मोगा में 'खेती बचाओ यात्रा' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने था कि अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, अगर ये बिल इतना ही अच्छा होता तो देशभर के किसान इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं करते। उन्होंने कहा कि वो देशभर के किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में वापस आएगी, वो इन तीनों कानूनों को खत्म कर कूड़ेदान में फेंक देगी।

    'कांग्रेस अपने इस वादे से पीछे हटने वाली नहीं'

    अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी किसानों के साथ ही खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने इस वादे से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी( MSP) को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों और कृषि को सरकार अंबानी और अंडानी के हवाले करना चाहती है।

    'ये तीन कानून भारत की आजादी छीनने के कानून हैं'

    रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ये तीन कानून भारत की आजादी छीनने के कानून हैं, ये कानून सिर्फ किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं और इसलिए कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+