किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग अन्नदाता ने गंवाई जान, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की जान चली गई है। बता दें कि गुरुवार यानी 15 फरवरी की रात को ही किसान ने दम तोड़ दिया।
दम तोड़ने वाले इस किसान की पहचान 78 साल के ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। गुरुदासपुर के रहने वाले इस किसान की मौत का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है।

बताते चलें कि साल 2020 से शुरू हुआ किसान आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा बनकर पिछले तीन दिनों से पंजाब हरियाणा की सड़कों पर डटा हुआ है। किसानों का ग्रुप किसान आंदोलन की चिंगारी पैदा करने में लगा हुआ है। दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किसानों की ओर से किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications