Farmers Protest: महिंद्र कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराया केस, आंदोलन में शामिल होने पर की थी टिप्पणी

नई दिल्ली। पंजाब की बुजुर्ग किसान महिंद्र कौर (Mahinder Kaur) ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पंजाब के बठिंडा में 73 साल की महिंद्र कौर ने मामला दर्ज कराया है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों (Fram Laws) के विरोध में आंदोलन में शामिल होने जाती महेंद्र कौर की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि ये दादी कुछ रुपयों के लिए पहले शाहीन बाग में आंदोलन कर रही थीं और अब सिंघु बॉर्डर पर बैठ गई हैं। इसी को लेकर महेंद्र कौर ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Kangana Ranaut के खिलाफ केस दर्ज, Mahinder Kaur पर की थी टिप्पणी | वनइंडिया हिन्दी
    अदालत में 11 जनवरी को सुनवाई

    अदालत में 11 जनवरी को सुनवाई

    बुजुर्ग महिला किसान कौर ने कंगना रनौत पर बठिंडा कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। इस मामले में अदालत 11 जनवरी को सुनवाई करेगी। अपनी शिकायत में कौर ने कहा है कि कंगना ने एक महिला के साथ उनकी तुलना करते हुए एक ट्वीट में उनपर झूठे आरोप लगाए और टिप्पणी की, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

    क्या कहा था कंगना रनौत ने

    क्या कहा था कंगना रनौत ने

    कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर एक ट्वीट करते हुए एक ओर महिंद्र कौर और दूसरी ओर शाहीन बाद में प्रदर्शन कर चर्चाओं में आई दादी बिलकिस बानों की फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि कहा था कि ये दादी 100 रुपए में प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हो जाती हैं। इस ट्वीट को लेकर कंगना की काफी आलोचना हुई थी। पंजाब के कलाकार इसको लेकर कंगना से भिड़ गए थे और उनको जमकर भला-बुरा कहा था। जिसके बाद कंगना ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। अब इस मामले को लेकर पंजाब के भटिंडा की रहने वालीं दादी महिंद्र कौर अदालत पहुंची हैं।

    किसान लगातार कर रहे हैं आंदोलन

    किसान लगातार कर रहे हैं आंदोलन

    केंद्र सरकार बीते साल तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से लगातार आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हाथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा। किसान इन कानूनों को खेती के खिलाफ कह रहे हैं और तीनों कानूनों को वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+