Farmers Protest: कृषि कानून के खिलाफ आज से उग्र होगा किसान आंदोलन, दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे बंद
Farmers Protest: कृषि कानून के खिलाफ आज से उग्र होगा किसान आंदोलन, दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे बंद

संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि रविवार 11 बजे शाहजहांपुर (राजस्थान) से जयपुर-दिल्ली वाला जो रोड है उसे रोकने के लिए हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
Recommended Video
पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था?
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों को आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि कृषि क्षेत्र में सुधारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ किसानों की मदद करना है। पीएम मोदी ने दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक बैठक में कहा, कृषि क्षेत्र में सुधार कृषि में निवेश आकर्षित करने और किसानों को लाभान्वित करने में मदद करेंगे।
किसानों की क्या है मांग?
इस आंदोलन को खत्म करने के लिए किसान और सरकार के बीच कई दौरे की वार्ता हो चुकी है। लेकिन उसमें किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया है। किसानों की मांग है कि तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। सिंघू बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए किसान नेता कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि देश के कई हिस्सों से उन्हें किसानों का समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications