Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसान ने की सुसाइड की कोशिश, इलाज के दौरान गई जान

Farmers Protest: पिछले कई महीनों से शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों का आंदोलन अभी जारी है। इस बीच, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य 55 वर्षीय रेशम सिंह ने शंभू बॉर्डर पर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। हालत गंभीर होने के बाद उसे इलाज के अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, पिछले तीन हफ़्तों में शंभू बॉर्डर पर यह दूसरी ऐसी घटना है। किसान रेशम सिंह, पंजाब के तरनतारन जिले के पाहुविंड के रहने वाले हैं और पिछले कई दिनों से शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल थे। आज सुबह उन्होंने सल्फास की गोलियां खा ली थी, जिसके बाद किसान रेशम सिंह की हालत बिगड़ने लगी थी।

Farmers Protest

आपको बता दें कि किसान पिछले करीब एक साल से यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने के लिए केंद्र पर दबाव बना रहे हैं। एक अन्य किसान नेता तेजवीर सिंह ने पीटीआई को बताया कि मृतक किसान लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद केंद्र की निष्क्रियता से परेशान था।

उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। इससे पहल, 18 दिसंबर को एक और किसान ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी थी। बताया जा रहा है कि वह 70 वर्षीय किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की गिरती सेहत से परेशान था। डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं।

किसान नेताओं ने दी चेतावनी
किसान नेताओं ने डल्लेवाल को कुछ भी होने पर संभावित नतीजों के बारे में चिंता व्यक्त की। अभिमन्यु कोहर ने पीटीआई से कहा, "भगवान न करे अगर किसान नेता डल्लेवाल जी के साथ कुछ भी अनहोनी हो जाए, तो शायद स्थिति केंद्र सरकार के नियंत्रण में नहीं रह पाएगी।"

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता दल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, 43 दिनों से कर रहे आमरण अनसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+