Farmers Protest: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता दल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, 43 दिनों से कर रहे आमरण अनसन
Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। यहां अनसन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के स्वस्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दल्लेवाल की हालत सोमवार रात अचानक बिगड़ गई।
Recommended Video
किसानों की मांग को लेकर बीते 43 दिन से वो अनसन पर बैठे हैं। सोमवार की रात दल्लेवाल का ब्लड प्रेशर रात को अचानक 80/56 तक गिर गया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें स्थिर करने की कोशिश की। डॉक्टरों ने उनके अंगों की मालिश की और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए उनके पैर ऊपर उठाए।

किसानों ने भी उनकी सलामती के लिए "सतनाम वाहेगुरु" का जाप किया। एक घंटे की कोशिशों के बाद उनकी स्थिति कुछ बेहतर हुई, लेकिन उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Farmer Protest: सोनम वांगचुक ने दल्लेवाल से की मुलाकात, 34 दिनों से जारी है किसान नेता का अनशन
सुप्रीम कोर्ट समिति के साथ बैठक
इस गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बीच, सोमवार को दल्लेवाल और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त उच्चस्तरीय समिति के बीच एक अहम बैठक हुई। इस समिति का नेतृत्व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नवाब सिंह कर रहे हैं। बैठक में दल्लेवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को मान लेती है, तो उन्हें इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।
समिति ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर दल्लेवाल को शुभकामनाएं दीं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के मुद्दों पर सुनवाई को अगली तारीख तक टाल दिया।
किसान आंदोलन
जगजीत सिंह दल्लेवाल का संघर्ष और इस बीच लगातार गिरती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की समिति के साथ यह बातचीत आंदोलन और सरकार के बीच एक अहम कड़ी साबित हो सकती है। दल्लेवाल के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन किसानों की मांगों को लेकर समाधान अभी भी लंबित है।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन हो रही है खत्म, दल्लेवाल को लेकर क्या फैसला करेगी पंजाब सरकार












Click it and Unblock the Notifications