Farmers Protest : बॉलीवुड के 'प्रोपेगेंडा' ट्वीट पर भड़कीं फराह खान, कहा- मैं न्याय करने वाली...
अभिनेता संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने बॉलीवुड हस्तियों के 'प्रोपेगेंडा' ट्वीट्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने 'रील लाइफ हीरो' और 'रियल-लाइफ हीरो' के बीच के अंतर को याद दिलाया है।
Farah Khan Reaction on Bollywood Stars: देश में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनाई दे रही है। हाल ही जहां अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने इस पर अपनी-अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। इन सब के बीच अभिनेता संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने बॉलीवुड हस्तियों के 'प्रोपेगेंडा' ट्वीट्स पर नाराजगी जताई है।

Recommended Video
किसानों आंदोलन के बाद जारी बहस में उतरी ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने 'रील लाइफ हीरो' और 'रियल-लाइफ हीरो' के बीच के अंतर को याद दिलाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक जैसे ट्वीट देखकर मैं निराश हूं, जो इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं उनके जो भी कारण हैं। मैं न्याय करने वाली कोई नहीं हूं, लेकिन कम से कम असली बनने की कोशिश करें। ट्वीट के अंत में उन्होंने 'रील लाइफ हीरोज वर्सेज रियल लाइफ हीरो' लिखा।

रिहाना के Tweet के बाद मचा बवाल
दरअसल, दिल्ली में 2 महीने से ज्यादा के वक्त से जारी किसानों के प्रदर्शन के बाद अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए इंटरनेट बैन की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने किसानों से जुड़ी एक रिपोर्ट को भी अपने ट्वीट पर शेयर किया था। इसके बाद भारतीय हस्तियों ने उनके खिलाफ अपना रिएक्शन दिया।
किसान आंदोलन पर सरकार को समर्थन
अजय देवगन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी सहित कई हस्तियों ने सरकार के समर्थन में अपना ट्वीट किया। साथ ही लोगों से भारत के खिलाफ झूठे प्रचार को नहीं बढ़ाने की भी अपील की। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने रिहाना के ट्वीट को विदेशी प्रोपेगेंडा बताया था। जिसके बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इसके पक्ष में ट्वीट करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications