Farmers Protest: आंदोलन के 100 दिन पर राहुल गांधी का ट्वीट, कहा-अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के जारी आंदोलन को आज 100 दिन हो गए हैं। किसान नए कृषि कानून को वापस और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली की टिकरी, सिंधु और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। किसानों के साथ विपक्ष भी लगातार सरकार को घेर रहा है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

rahul gandhi

Recommended Video

    Kisan Andolan: Rahul Gandhi का Modi Government पर हमला, कहा- सरकार कर रही अत्याचार! | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से लेकर महंगाई के मुद्दे पर लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। आज दिल्ली में किसानों के आंदोलन को 100 दिन हो गए है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि देश की सीमा पर जान जिन किसानों के बेटे जान बिछाते हैं। उनके लिए दिल्ली की सीमा कीलें बिछाई हैं। अन्नदाता अपना अधिकार मांग रहा है लेकिन सरकार अत्याचार करने में लगी हैं।

    राहुल गांधी इन दिनों विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटे है। केरल की एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर हम जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर किसान कानून के पीछे अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था।

    आपको बता दें कि किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जहां दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। वहीं किसान नेता देशभर में किसान महापंचायत का आयोजन कर किसानों को जागरूक कर रहे है और खेत-किसानी कानून के नुकसान बता रहा है। हालांकि कृषि मंत्री ने कई बात दोहराया है कि किसान संगठनों से बातचीत के रास्ते खुले हुए है, लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर दोबारा चर्चा के संकेत नहीं मिले है। दूसरी तरफ किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते, तब तक आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+