Farmers Protest: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी दिया किसानों के 'चक्का जाम' को समर्थन

Farmers Protest Update: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार ने किसान संगठनों के साथ कई दौर की वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा ने माहौल को और ज्यादा बिगाड़ दिया। जिस वजह से किसान संगठनों ने 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया है। जिसको अब ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन दे दिया।

Transport

Recommended Video

    Rakesh Tikait बोले- UP-Uttarakhand में कल नहीं होगा Chakka Jam, बताई ये वजह | वनइंडिया हिंदी

    ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा कि किसानों के चक्का जाम को देखते हुए उन्होंने अपने सदस्यों को वाहन ना चलाने की सलाह दी है। इससे एकजुटता का प्रदर्शन तो होगा ही, साथ ही किसी भी अवांछित घटना से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में 65 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो किसान परिवार से आते हैं, जिस वजह से उन्होंने समर्थन का फैसला लिया है। साथ ही वो सड़क परिवहन क्षेत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं और उसके खिलाफ भी विरोध दर्ज करवाएंगे।

    सिर्फ 3 घंटे रहेगा चक्का जाम
    किसान संगठनों के मुताबिक 6 फरवरी यानी शनिवार को उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर किसान संगठन वाहनों की आवाजाही नहीं होने देंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के मुताबिक दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। इन तीनों राज्यों में किसान प्रशासन को ज्ञापन सौपेंगे। जब तीन बजे चक्का जाम खत्म होगा तो सभी किसान एक साथ अपने-अपने वाहनों के हॉर्न बजाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+