हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत के इस्तीफे पर बोले पिता अजय चौटाला, कहा- अगर इससे हल निकलता है तो अभी दे दूं

Ajay Chautala Statement On Dushyant Chautala Resignation: कृषि कानून के खिलाफ किसानों की लड़ाई को आज 80 दिन हो गए है। दिल्ली के बॉर्डर एरिया में किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। दिल्ली में चल रहे आंदोलन को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों का समर्थन हासिल है। कृषि कानून के खिलाफ कई विधायक भी किसानों के हित में अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। यहां तक की किसानों का समर्थन करते हुए इंडियन नेशनल लोक दल के विधायक अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा भी दे दिया। इन सब के बीच जेजेपी (जननायक जनता पार्टी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे की मांग करने वालों को जबरदस्त जवाब दिया है।

Recommended Video

      Farmers के Support में आए INLD नेता Abhay Chautala, विधानसभा से दिया Resign | वनइंडिया हिंदी
      Ajay Chautala

      हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता और अभय सिंह चौटाला के भाई अजय चौटाला ने कहा कि क्या अभय सिंह चौटाला के इस्तीफे से कुछ हल निकला है। दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मेरी जेब में है, अगर उससे हल निकलता है तो मैं अभी दे देता हूं। चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे को हल करना चाहिए या फिर जिन हरियाणा के 10 सांसदों ने इस बिल को पास करवाया है, वो अपना इस्तीफा दें।

      उन्होंने कहा कि इस्तीफे से इस समस्या का हल नहीं हो सकता, इसका केवल चर्चा से ही समाधान संभव है। चौटाला ने कहा कि दोनों पक्षों को अपनी जिद्द छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए ताकि इस परेशानी का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

      आपको बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन है। जिससे बीजेपी के सीएम मनोहर लाल खट्टर है और उप मुख्यमंत्री जेजेपी के दुष्यंत चौटाला है। कृषि कानून के हरियाणा में बढ़ते विरोध के बीच गठबंधन में तनातनी का माहौल भी बना है। किसानों के दबाव में जेजेपी पार्टी भी बीजेपी पर अपना लगातार दबाव बना रही है। हरियाणा सीएम खट्टर कई बार कृषि कानून को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से भी मुलाकात कर चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+