Farmers Protest: आप विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में फाड़ी नए कृषि कानूनों की कॉपी

Farmers Protest: आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा में फाड़ी नए कृषि कानूनों की कॉपी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल और सोमनाथ भारती ने गुरुवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों की कॉपी को दिल्ली विधानसभा में फाड़ दिया। कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में आप विधायकों ने मोदी सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए नए कानूनों की कॉपी को फाड़ा। गोयल ने कहा कि किसान विरोधी इन कानूनों मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी के दूसरे विधायकों ने खेती से जुड़े इन कानूनों पर चर्चा के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

्ि

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हजारों किसानों के मुद्दे और उत्तरी नगर निगम में 2400 करोड़ की हेराफेरी का आरोपों पर चर्चा के लिए दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सदन में तीन कृषि कानूनों पर चर्चा करते हुए आप के विधायक केंद्र पर हमलावर दिखे।

सोमनाथ भारती और महेंद्र गोयल ने नए कानूनों को कॉपी लहराते हुए उन्हें फाड़कर फेंक दिया। महेंद्र गोयल ने कहा कि इन कृषि कानूनों से 4 साल में 16 गुना महंगाई बढ़ेगी। किसान यही तो मांग कर रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित कर दीजिए। इसमें क्या परेशानी है। केंद्र सरकार इसे क्यों नही कर रही है। वहीं सोमनाथ भारती ने कहा कि ये कानून किसानों को बर्बाद करने की साजिश हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, हम तीनों कानूनों का विरोध करते है और केजरीवाल सरकार किसानों के इस संघर्ष में हर प्रकार से उनके साथ खड़ी है। आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि ये किसानों से जमीन छिनने के लिए हैं। छह दौर की वार्ता में किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही कि क्या फायदे हैं। किसान सब समझता है कि उसका फायदा कहां है। दिल्ली सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों की मांगों के समर्थन में सदन में प्रस्ताव लेकर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+