राकेश टिकैत की नंदीग्राम में 13 को महापंचायत, बोले-लोगों पूछूंगा क्या उन्हें MSP मिला?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसान अब अपने आंदोलन को चुनावी राज्यों में लेकर जाने वाले हैं। किसान नेता अब उन राज्यो में किसान पंचायत करेंगे जहां इस महीने और अगले महीने चुनाव होने हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है। राकेश टिकैत 13 मार्च को पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं। जहां ले नंदीग्राम और कोलकाता में महापंचायत करने वाले हैं।

farmers leader Rakesh Tikait to hold mahapanchayat in Nandigram on March 13

मीडिया से बात करते हुए आज राकेश टिकैत ने कहा कि, 13 तारीख को हम पश्चिम बंगाल में मीटिंग करेंगे। नंदीग्राम और कोलकाता में पंचायत करेंगे। वहां के किसानों से बात करेंगे और पूछेंगे कि क्या उन्हें एमएसपी मिल रहा है? उसका लाभ कभी मिला है? वहां सभी चीजों पर चर्चा करेंगे। टिकैत ने कहा कि, व13 मार्च को कोलकाता जायेंगे और वहीं से निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूकेंगे।

टिकैत ने आरोप लगाया कि देश के किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। वह पश्चिम बंगाल के किसानों से चुनाव पर चर्चा करेंगे और भाजपा को हराने का आह्वान करेंगे।राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि, वह किसी भी दल के पक्ष में अपील या किसी का समर्थन बिल्कुल नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पश्चिम बंगाल में वोट मांगने नहीं जा रहे हैं।

ममता बनर्जी से मुलाकात को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि, मेरा उनसे मुलाकात करने का कोई कार्यक्रम नहीं हैं। हम सिर्फ कृषि कानूनों पर बात करने के लिए जा रहे हैं। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रेसिडेंट बलबीर सिंह राजेवाल ने गुरुवार को कहा कि, किसानों के विरोध के 105 दिन हो गए हैं। हमने कई टीमों का गठन करने का फैसला किया है जो उन 5 राज्यों का दौरा करेंगी जहाँ चुनाव होने वाले हैं। एक अपील की जाएगी कि लोग बीजेपी को नहीं बल्कि किसी को भी वोट दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+