Kisan Dilli Chalo: शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस, पानी की बौछारें
Farmers 'Dilli Chalo' March: पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा से किसानों ने आज 14 दिसंबर 2024 को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया है। फिलहाल, आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। एमएसपी समेत 13 मांगों को लेकर किसान 16 दिसंबर को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
उसी सिलसिले में शनिवार दोपहर 12 बजे शंभू बोर्डर से 101 किसानों का मरजीवड़ा जत्थ दिल्ली की ओर कूच किया है। किसानों ने कहा, "हमें जाने दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए..."
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि देश में पक्ष-विपक्ष बिका हुआ है। दोनों ही पक्ष संसद में किसानों की आवाज नहीं उठा रहे हैं। देश के 140 करोड़ लोगों तक हमारी आवाज जा रही है, मगर पीएम मोदी के कान व्यापारियों ने बंद कर रखे हैं।

अंबाला एसपी ने कहा, "...अगर आप दिल्ली जाना चाहते हैं, तो आपको उचित अनुमति लेनी चाहिए और एक बार अनुमति मिल जाने के बाद, हम आपको जाने देंगे। कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई... बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं... बैठक की अगली तारीख 18 दिसंबर है। हम आपसे अपील करते हैं कि आप यहां शांतिपूर्वक बैठें और नियमों का पालन करें..."

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, "...हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वे ऐसा करते हैं तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी।
बता दें कि किसान आंदोलन-2 को दस माह पूरे हो गए हैं। इस दौरान शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने सरकारों के पुतले जलाकर रोष जताया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि शनिवार दोपहर को दिल्ली कूच करेंगे। इस बीच 18 दिन से जारी आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने संयुक्त किसान मोर्चा (एमकेएम) के नेता राकेश टिकैत, हरिद्र लखोवल खनौरी बॉर्डर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications