कृषिमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में 90 फीसदी किसान नहीं, उनको भाजपा नेता उत्तराखंड से लाए: जसबीर सिंह

नई दिल्ली। उत्तराखंड से आए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है। भाजपा नेता कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के साथ किसानों के इस प्रतिनिधिमंडल ने कृषिमंत्री से मुलाकात की। इन किसानों ने नए कृषि कानूनों पर सरकार को समर्थन दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल के नए कृषि कानूनों पर समर्थन को लेकर सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता जसबीर सिंह ने कहा है कि जो लोग कृषिमंत्री से मिले हैं, उनका खेती-किसानी से कोई रिश्ता नहीं है। उनके किसी भी ऐलान से आंदोलन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Recommended Video

    Farmer Law 2020 के समर्थन में Narendra Singh Tomar से मिले Uttarakhand के Farmer | वनइंडिया हिंदी
    कृषिमंत्री से मिले किसान, farmers meet Union Agriculture Minister, farmers protest, Uttarakhand, Farmer leader Jasbir Singh, narendra singh tomar, farmer, singhu border, किसान आंदोलन, किसान, उत्तराखंड, भाजपा

    सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता जसबीर सिंह ने कहा, एक विधायक दो बसें लेकर उत्तराखंड से आए थे, इन लोगों में से 90 आदमी वो हैं जिनका खेती से कोई लेना-देना नहीं है। बाकी दस ऐसे हैं कि वो खेती के साथ अपने दूसरे कारोबार भी करते हैं। ये लोग ढूंढकर सिख लोगों को लाए हैं ताकि ये दिखा सकें कि सिख हमारे साथ हैं। सरकार की किसान आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशें हैं, जिनको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमें नजर रखनी होगी कि हमारी बीच कोई गलत लोग ना आ जाएं और हमारे आंदोलन को खराब ना किया जाए। हमारे सभी युवाओं को भी सतर्क रहना होग। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार बात करना चाहती है, तो हम एक समिति गठित करेंगे और आगे के फैसले लेंगे।

    बीते दो दिन में भारतीय किसान यूनियन (मान) हरियाणा, भारतीय किसान यूनियन (भानु) और कुछ छोटे संगठन सरकार के समर्थन में आ गए हैं। इसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का कहना है कि उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए ये सब किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+