बॉलीवुड से फरहान अख्तर ने दी बुरी खबर, 'फुकरे' एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। Bollywood news: बीते साल 2020 में कोरोना वायरस संकट के बीच बॉलीवुड से एक के बाद एक कई बुरी खभरें आईं। इरफान खान (Irrfan Khan), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) समेत कई फिल्मी हस्तियों ने 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि नया साल हर मामले में अच्छा होगा, लेकिन किसे पता था कि साल के पहले महीने में ही बॉलीवुड जगत को एक और सदमा लगेगा। आपको बता दें कि शनिवार को फिल्म 'फुकरे' (Fukrey) के एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस (Olanokiotan Gbolabo Lucas) का निधन हो गया। ल्यूकस की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है।

'फुकरे' एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

'फुकरे' एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' में बॉबी के किरदार में नजर आए थे। ल्यूकस (Olanokiotan Gbolabo Lucas died) के निधन की जानकारी बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी। 'फुकरे' फिल्म में फरहान अख्तर और ल्यूकस साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म को फरहान ने रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस की थी। ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की निधन की खबरे मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

फरहान अख्तर ने दी निधन की खबर

फरहान अख्तर ने दी निधन की खबर

ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन की जानकारी देते हुए फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'फुकरे फिल्म फ्रैंचाइजी में बॉबी की भूमिका निभाने वाले एक प्रिय कलाकार ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। तुम हमेशा याद आओगे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।' फरहान के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रिया दी है।

पुलिकत सम्राट ने लिखा- तुम हमेशा याद आओगे

पुलिकत सम्राट ने लिखा- तुम हमेशा याद आओगे

एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की मौत की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन उनके निधन की खबर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। फरहान अख्तर के अलावा पुलिकत सम्राट (pulkit samrat) ने भी सोशल मीडिया पर ल्यूकस अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। पुलकित ने लिखा, 'तुम हमेशा याद आओगे ल्यूकस, ये ठीक नहीं हुआ। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

वरुण शर्मा ने भी शेयर किया भावुक पोस्ट

वरुण शर्मा ने भी शेयर किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड से वरुण शर्मा (Varun Sharma) ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'आप सभी को भारी मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे बेहद करीबी दोस्त ल्यूकस अब हमारे बीच नहीं हैं, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।' सोशल मीडिया पर एक्टर ल्यूकस के निधन पर यूजर्स भी भावुक कमेंट कर उनके पति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

फिल्म में अभिनय की हुई थी सराहना

फिल्म में अभिनय की हुई थी सराहना

बता दें कि अली फजल, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह स्टारर फिल्म फुकरे साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने बॉबी का किरदार निभाया गया था, उनके अभिनय का खूब सराहना भी हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे' के हिट होने के बाद साल 2017 में इसकी सीक्वल फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Army Day: ये हैं बॉलीवुड की बेस्ट फिल्में, जिनमें फिल्मी हीरो ने निभाए Real Hero के रोल, जीता लोगों का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+