सोनू सूद के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध, वीडियो शेयर कर सोनू सूद ने बोली ये बात

नई दिल्‍ली, 21 मई: कोरोना काल में एक्‍टर सोनू सूद जरूरमंदों की मदद कर रहे है। कोरोना मरीजों को अस्‍पताल में बेड, ऑक्‍सीजन समेत अन्‍य तरह से मदद करके लोगों की जान बचा रहे हैं। वहीं सोनू सूद की इस दरियादिली से प्रभाव‍ित होकर आंध्र प्रदेश में सोनू सूद के फैन एक्‍टर के पोस्‍टर पर दूध चढ़ाकर उनकी पूजा करके उनको आभार प्रकट किया है।

pic

बता दें साउथ इंडिया के राज्‍यों में फैंस अपने फेवरेट स्‍टार्स को सम्‍मान देने में सबसे आगे रहते है। सोनू सूद ने साउथ की भी कई फिल्‍में की हैं। यहीं कारण है कि साउथ में भी उनके खूब फैन हैं। उन्‍होंने सोनू सूद के नेक काम से प्रभावि होकर उनका आभार जताने के लिए सोनू सूद का सड़क पर बड़ा सा पोस्‍टर लगाकर उसे दूध से नहला कर सम्‍मानित कर रहे हैं।

कोरोना काल में मसीहा सोनू सूद लोगों की कर रहे हैं मदद

कोरोना की लहर में हुए लॉकडाउन में जब प्रवासी मजूदर पैदल चलकर अपने घर को निकल पड़े थे तब सोनू सूद ने इनके लिए मसीहा बने और उन्‍हें बसों से उनके घर पहुंचाया। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को बेड, ऑक्‍सीजन और वैक्‍सीन उपलब्ध करवाने के अलावा जो भी जरूरतमंद मदद मांग रहा उसकी दिन रात मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के इस नेक काम में उनकी टीम भी दिन रात मेहतन कर कोरोना मरीजों की जान बचा रही है। सोनू सूद तेलुगु फिल्मों के प्रमुख खलनायक की भूमिका निभाई तभी उन्‍हें यहां फिल्म स्टार के रूप में स्वीकार कर लिया, लेकिन अब वे उनकी मानवता को सेलिब्रेट करते हुए उनकी फोटो पर दूध चढ़ाकर सम्‍मानित कर रहे हैं।

सोनू सूद ने इस वीडियो को शेयर कर लिखी ये बात
सोनू सूद ने अपने ट्वीटर आकाउंट पर ये वीडियो को शेयर कर लिखा 'हंबल्ड' लिखते हुए रीट्विट किया है। सोनू सूद के फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजन ने लिखा लि "सोनू सूद जी आम जनता से इस तरह के स्नेह के पात्र थे, क्योंकि वह आम जनता के व्यक्ति हैं. मैं सोनू जी को सैल्यूट करता हूं, जो कोविड-19 महामारी के समय में आम जनता के लिए उपलब्ध हैं। लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर बोल रहे हैं कि मानव कल्‍याण के लिए सोनू सूद धरती पर आए हैं। सोनू धरती के भगवान हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/big-news-of-may-20-61860.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+