PICS: प्रियंका ने लंदन में ब्वॉयफ्रेंड के साथ मनाया जन्मदिन, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मनाया। प्रियंका बुधवार को 36 साल की हुईं और इस खास मौके पर उनके साथ उनके अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइट ब्वॉयफ्रेंड साथ थे। लंदन से प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Priyanka Chopra. Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां जन्मदिन लंदन में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ मनाया। प्रियंका बुधवार को 36 साल की हुईं और इस खास मौके पर उनके साथ उनके अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइट ब्वॉयफ्रेंड साथ थे। लंदन से प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इंटरनेट पर अगर अभी किसी के चर्चे हैं, तो वो यही दोनों हैं।

निक के साथ प्रियंका ने मनाया जन्मदिन

निक के साथ प्रियंका ने मनाया जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ एक-एक पल को इंज्वॉय कर रही हैं। वो उनसे एक पल के लिए भी दूर नहीं होना चाहती, इसलिए अपना 36वां जन्मदिन प्रियंका ने और किसी के साथ नहीं, बल्कि निक के साथ ही मनाया। प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन निक के साथ अकेले सेलिब्रेट किया।

ब्वॉयफ्रेंड के परिवार के साथ समय बिता रहीं प्रियंका

ब्वॉयफ्रेंड के परिवार के साथ समय बिता रहीं प्रियंका

प्रियंका लंदन के एक रेस्टोरेंट में निक के साथ डिनर करने पहुंची, जहां दोनों को साथ में कैप्चर किया गया। प्रियंका और निक पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं और उन्हें रोज ही साथ डिनर करते देखा जा रहा है। जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका ने निक जोनस के परिवार के साथ डिनर किया था।

अगले 6 महीने में सगाई कर सकते हैं दोनों

अगले 6 महीने में सगाई कर सकते हैं दोनों

इस डिनर में प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड निक के अलावा उनके भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस सोफी टर्नर थे। प्रियंका और निक का रोमांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो ये कपल जल्द ही सगाई करने वाला है। अंग्रेजी मीडिया में ये चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका और निक अगले 6 महीने के अंदर सगाई कर सकते हैं।

निक को मुंबई लेकर आई थीं प्रियंका

निक को मुंबई लेकर आई थीं प्रियंका

निक अभी भी अधिकतर समय प्रियंका के साथ उनके न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट में बिता रहे हैं। हाल ही में प्रियंका निक को लेकर मुंबई भी आईं थीं जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु और भाई सिद्धार्थ से मुलाकात की। दोनों ने साथ में गोवा में छुट्टियां भी बिताई थीं।

#priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले हसबैंड निक जोनस....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+