जान्हवी कपूर को फैन ने KISS करने की कर दी डिमांड तो जानें एक्‍ट्रेस ने क्या दिया जवाब

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जान्‍हवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में अपनी हॉट फोटो शेयर कर सनसनी फैलाने वाली जान्‍हवी कपूर से उनके एक फैन ने KISS करने की डिमांड कर दी। लेकिन एक्‍ट्रेस ने भी बड़ी चालाकी से अपने फैन को नाराज करारा जवाब दिया। जान्‍हवी कपूर का ये जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैन ने पूछा क्या हम आपको किश कर सकते हैं, जानें एक्‍ट्रेस का जवाब

फैन ने पूछा क्या हम आपको किश कर सकते हैं, जानें एक्‍ट्रेस का जवाब

अभिनेत्री जान्‍हवी कपूर जो रविवार को अपने फॉलोअर्स के साथ रविवार (21 मार्च) को अपने प्रशंसकों के साथ एएमए सत्र की मेजबान की। इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछ लिया कि क्‍या हम आपको किस कर लें इस पर जान्‍हवी कपूर ने मजेदार, चुटीली प्रतिक्रिया दी। जान्‍हवी कपूर नेमुंह पर मास्‍क लगा अपना एक फोटो शेयर कर लिखा नो। अभिनेत्री ने फेस मास्क के साथ एक सेल्फी साझा की और वर्चुअल बातचीत के दौरान प्रशंसक को एक सीधा जवाब न देकर कोरोना महामारी की आड़ में जवाब दे दिया।

जान्‍हवी कपूर का डाइट रुटीन

जान्‍हवी कपूर का डाइट रुटीन

जान्‍हवी ने इस सत्र के दौरान खुद के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया, जिसमें उनके बालों की देखभाल की दिनचर्या, उनकी पसंदीदा ओटीटी रिलीज़ और यात्रा की पसंदीदा यादें शामिल थी। इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान, जब एक प्रशंसक पूछा कि क्या वह अभिनेत्री को चूम सकते हैं तभी उन्‍होंने ये जवाब दिया। जान्‍हवी से एक यूजर ने उनकी डाइट रूटीन के बारे में पूछा, जिसके जवाब में जान्हवी ने अपने हाथ में आइसक्रीम के एक कप के साथ खुद की फोटो शेयर करके जवाब दिया। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया "एक दिन में 4 स्कूप"।

जान्‍हवी कपूर के पसंदीदा कालाकार

जान्‍हवी कपूर के पसंदीदा कालाकार

जान्‍हवी कपूर से यह पूछे जाने पर कि उनके पसंदीदा सह-कलाकार कौन हैं, जान्हवी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के सह-कलाकार पंकज त्रिपाठी को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

जान्‍हवी की फेवरेट ट्रिप

जान्‍हवी की फेवरेट ट्रिप

जान्‍हवी से एक यूजर ने पूछाा उनकी यादगार ट्रिप के बारे में तो जवाब देते हुए बताया कि "कुछ साल पहले साउथ फ्रांस की सड़क ट्रिपिंग।" अभिनेत्री ने अपने माता-पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "कुछ साल पहले फ्रांस के दक्षिण में सड़क ट्रिपिंग थी।"

जान्‍हवी कपूर इन फिल्‍मों में आएंगी नजर

जान्‍हवी कपूर इन फिल्‍मों में आएंगी नजर

जान्‍हवी कपूर के वर्क फ्रट की बात करें तो जान्हवी ने अपनी आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय द्वारा किया गया है, जिसे पंकज मटका द्वारा लिखा गया है और सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी हैं। जान्हवी के पास दोस्ताना 2 भी है, जिसमें वह कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कोलिन डी'कुन्हा द्वारा किया गया है और करण जौहर द्वारा निर्मित उनके होम बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत है। 'दोस्ताना 2' की रिलीज की तारीख की घोषणा होना बाकी है। करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर जैसे अन्य कलाकारों के साथ करण जौहर की पीरियड-ड्रामा 'तख्त' भी है। फिल्म में देरी हुई है।

https://hindi.oneindia.com/photos/demi-rose-sexy-viral-pictures-oi60252.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+