ऐश्‍वर्या राय को जब अभिषेक बच्‍चन के सामने शख्‍स ने कर दिया था शादी के लिए प्रपोज,जानें एक्‍टर का रिएक्‍शन

मुंबई, 20 मई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के लाखों प्रशंसक हैं। मिस वर्ल्ड 1994 विजेता ऐश्‍वर्या राय न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि उनकी गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से की जाती हैं। ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करने वाले एक प्रशंसक का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं ऐश्‍वर्या राय के पति अभिषेक बच्‍चन ने उस शख्‍स को प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं अभिषेक बच्‍चन ने क्या प्रतिक्रिया दी।

अभिषेक ने प्रपोज करने वाले फैन को दिया ये करारा जवाब

अभिषेक ने प्रपोज करने वाले फैन को दिया ये करारा जवाब


ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ी 2010 में कान्स रेड कार्पेट पर एक साथ शिरकत की तभी अभिषेक ने अपनी पत्नी ऐश्‍वर्या को प्रपोज करने वाले फैन को करारा जवाब दिया। जब ऐश्‍वर्या और अभिषेक इस कान महोत्‍सव में तस्वीरें खिंचवा रहे थे, अभिषेक ने एक आदमी को देखा, जो एक बैनर पकड़े हुए था, जिस पर लिखा था, 'मुझसे शादी करो, जो ऐश्वर्या के लिए था। जब अभिनेत्री मुस्कुराई और हाथ हिलाया, अभिषेक ने उसकी ओर इशारा किया और इशारे से उसे बताया कि "उसने मुझसे शादी की, यार"।

जानें कब अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को किया था प्रपोज

जानें कब अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को किया था प्रपोज

बात 2007 की है जब अभिषेक न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। अभिषेकअपने होटल के कमरे की बालकनी में बैठकर ऐश्वर्या से शादी करने के बारे में सोच रहे थे। इसलिए, उन्‍होंने ऐश्‍वर्या को उसी बालकनी पर उसे प्रपोज करने का फैसला किया। ओपरा विनफ्रे के साथ एक साक्षात्कार में, अभिषेक ने खुलासा किया था, "मैं एक फिल्म के लिए न्यूयॉर्क में फिल्म कर रहा था और मैं अपने होटल के कमरे की बालकनी पर खड़ा था और चाहता था कि अच्‍छा होता कि मैं ऐश्‍वर्या से शादी करता। इसलिए मैं ऐश्‍वर्या को उसी बालकनी में ले गया, और मैंने उसे मुझसे शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद ऐश्‍वर्या ने भी हां कर दी और दोनों ने उसी साल शादी कर ली। 16 नवंबर, 2011 को अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन जन्‍म हुआ।

मिस वर्ल्‍ड को अभिषेक ने नकली रिंग के साथ किया था प्रपोज

मिस वर्ल्‍ड को अभिषेक ने नकली रिंग के साथ किया था प्रपोज

साल 2007 में न्यूयॉर्क में अभिषेक ने बालकनी में ऐश्वर्या से अपने दिल की बात कही थी। लेकिन आपका जानकर ताज्‍जुब होगा बिग बी के बेट अभिषेक बच्चन ने जिस रिंग के साथ मिसवर्ल्‍ड ऐश्‍वर्या को प्रपोज किया था वो नकली थी। अभिषेक ने ऐश्वर्या को किसी सॉलिटेयर डायमंड से नहीं, बल्कि एक नकली अंगूठी के साथ प्रपोज किया था, जिसे ऐश्वर्या ने स्वीकार भी कर लिया था। खास बात ये है कि इसी नकली रिंग का इस्तेमाल 'गुरु' फिल्म में भी किया गया था।

अ‍भिषेक बच्‍चन की आने वाली फिल्‍में

अ‍भिषेक बच्‍चन की आने वाली फिल्‍में

काम के मोर्चे पर, अभिषेक बच्चन को आखिरी बार कूकी गुलाटी की द बिग बुल में देखा गया था, जो वर्तमान में डिजनी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे पहले वह अनुराग बसु की नेटफ्लिक्स फिल्म लूडो में नजर आए थे। अभिषेक अगली बार दसवी में नजर आएंगे। फिल्म में निम्रत कौर और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/bhanu-sri-47849.html?src=hi-oiBhanu Sri की वायरल फोटोशूट, देखें Pics
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+