मुंबई में कोरोना के कहर के बीच राखी सावंत के साथ फैन ने कर दी ऐसी हरकत, भड़की एक्‍ट्रेस

मुंबई में कोरोना के कहर के बीच राखी सावंत के साथ फैन ने कर दी ऐसी हरकत, भड़की एक्‍ट्रेस

मुंबई: बिग बॉस 14 की प्रतिभागी रही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस राखी सावंत उन कलाकारों में से हैं जो अपने बयानों और हरकतों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो किसको कब क्या बोल जाएं इसका कोई भरोसा नही हैं। राखी सावंत का ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी सावंत के साथ एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी कि राखी सावंत उस पर जबरदस्‍त भड़कती हुई नजर आ रही हैं।

कोरोना के कहर के बीच राखी को आया गुस्‍सा

कोरोना के कहर के बीच राखी को आया गुस्‍सा

राखी सावंत जो हमेशा एक अजब सी एनर्जी के साथ दिखाई देती हैं और मीडिया से बेधड़क होकर बात करती हैं और मीडिया के जरिए अपने फैंस से संपर्क में रहती हैं और फैंस के साथ फोटो करवाने से भी गुरेज नहीं करती। लेकिन मुंबई में बढ़े प्रकोप में राखी सावंत भी डरी हुई हैं और जो लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं उनके प्रति गुस्‍सा भी जमकर निकाल रही हैं।

बिना मास्‍क पहने आ गया फैन तो राखी बोलीं तुम लोगों की वजह से मुंबई बंद हो गया है

बिना मास्‍क पहने आ गया फैन तो राखी बोलीं तुम लोगों की वजह से मुंबई बंद हो गया है

दरअसल राखी सावंत का जो वीडियो ट्रेंड कर रहा है, उस वीडियो में एक फैन जब उनके साथ सेल्‍फी लेने आता है जो कि मास्‍क नहीं पहना होता है। जिस पर राखी सावंत काफी भड़क जाती है। राखी इतना गुस्‍सा हो जाती है कि वो अपने फैन को ये तक सुना देती हैं कि तुम लोगों की वजह से मुंबई बंद हो गया है। उसको राखी ये भी कहती हैं कि तुमने तो अपना मास्‍क भी नहीं पहन रखा है।

मुंबंई में कोरोना का तांडव देख डरी राखी सावंत

बता दें मुंबई में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिसके चलते मुंबई में मिनी लॉकडाउन भी लग सकता है। कोरोना की दूसरी लहर में बॉलीवुड में कई फिल्‍मों की शूटिंग रिलीज रोक दिया है। जिससे हिंदी सिनेमा जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहीं कारण है कि इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोरोना का भय राखी सावंत को भी सता रहा है तभी वो गुस्‍से में आकर फैन की क्‍लास लगा देते हैं।

राखी ने पूछा मेरा ड्राइवर तो आपका खबरी नहीं

राखी ने पूछा मेरा ड्राइवर तो आपका खबरी नहीं

डांसर और एक्‍ट्रेस राखी सावंत को आप इस वीडियो में मीडियाकर्मियों को ये भी कहते सुनेगे कि क्या मेरा ड्राइवर आपका खबरी है? दरअसल ये वीडियो उस समय का है जब राखी सावंत अपनी जिम क्‍लास करने के बाद बाहर निकल रही थीं तभी मीडिया वाले घेर लेते हैं। जिस पर राखी पूछती है कि मैं जहां जाती हूं आप लोग पीछा करते हुए चले आते हो क्‍या मेरा ड्राइवर आपका खबरी है। इसके बाद कार में बैठते हुए राखी फोटोग्राफर से खूब बाते करती नजर आ रही हैं। राखी कोरोना के कारण मुंबई की बिगड़े हालात पर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+