बड़ी ग्लैमरस है फेमस 'यूट्यूबर' गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी, जानिए दोनों की प्रेमकहानी
नई दिल्ली, 10 जुलाई। कभी-कभी कुछ अलग कर गुजरने की चाह इंसान को काफी भारी पड़ जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा के साथ, जिनका स्पेशल ढंग से बर्थडे सेलिब्रेशन का तरीका उन्हें जेल ले गया। जी हां ' फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर गौरव तनेजा को अपनी पायलट पत्नी रितु राठी के साथ कल नोएडा मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन की पार्टी को आयोजित करने के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी क्योंकि उनके इस कार्यक्रम की वजह स्टेशन पर भारी भीड़ एकत्र हो गई थी, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था, हालांकि शनिवार देर रात उन्हें बेल मिल गई थी। आपको बता दें कि गौरव ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मेट्रो कोच बुक किया हुआ था।

'गौरव तनेजा को शनिवार शाम को अरेस्ट किया गया था'
इस बारे में जानकारी नोएडा सेक्टर 49 के पुलिस थाने की ओर से दी गई है, जिसमें कहा गया है कि ' गौरव तनेजा को शनिवार शाम को अरेस्ट किया गया था क्योंकि उन्होंने सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर बिना परमिशन अपनी जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी जिससे वहां भारी भीड़ हो गई थी और अराजकता फैल रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी लेकिन बाद में उन्हें बेल दे दी गई। उन पर उन पर सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।'
Recommended Video

चर्चा के केंद्र में गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु
इस घटना के बाद से गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लोग दोनों पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग दोनों के फेवर में हैं तो कुछ लोग दोनों की आलोचना कर रहे हैं।
जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए
मालूम हो कि गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। बेल मिलने के बाद गौरव ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।

'रितु राठी की गिनती सेक्सी women में होती है'
गौरतलब है कि दोनों ने साल 2015 में प्रेम विवाह किया था। आपको बता दें कि 31 वर्षीय रितु राठी, जिन्होंने हाल ही में 'स्मार्ट जोड़ी' के साथ टेलीविजन पर डेब्यू किया था, पेशे से एक पायलट हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1990 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। मालूम हो कि यूट्यूबर बनने से पहले गौरव भी पायलट थे। रितु राठी की गिनती सेक्सी women में होती है।

नोएडा ट्रेनिंग के दौरान हुई थी गौरव और रितु की मुलाकात
रितु की स्कूल की पढ़ाई ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुरुग्राम से हुई है तो वहीं उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से रसायन विज्ञान में स्नातक किया है। एक रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आने वाली रितु ने हर बैरिकैटिंग तोड़कर पायलट बनने का फैसला किया था और साल 2014 के नोएडा के होटल में उनकी पहली मुलाकात गौरव से हुई थी। दरअसल रितु का को-पायलट गौरव का फ्रेंड था। नोएडा ट्रेनिंग के दौरान एक दिन सुबह के नाश्ते की टेबल पर तीनों मिले थे। इसके बाद रितु ने गौरव को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्ववेस्ट भेजी और फिर दोनों में दोस्ती हो गई।

दिसंबर 2015 में दोनों ने शादी कर ली
और देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। फिर दोनों ने अपनी बात घरवालों को बताई, जिनकी मंजूरी मिलने के बाद दोनों ने दिसंबर 2015 में शादी कर ली और आज दोनों दो प्यारी बेटियों में के मम्मी-पापा हैं। उनकी बेटियों के नाम कियारा और खुशी है। आपको जानकर हैरत होगी कि गौरव अपनी बेटियों के नाम पर भी एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसका नाम उन्होंने 'रसभरी के पापा' रखा है। गौरव और रितु ने स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी' में भी भाग लिया था।

गौरव तनेजा एयर एशिया के पायलट हुआ करते थे
मालूम हो कि गौरव तनेजा एयर एशिया के पायलट हुआ करते थे लेकिन उन्होंने एक वीडियो अपलोड करके एयरएशिया पर आरोप लगाया था कि वो अपने पायलटों, यात्रियों और विमानों की सुरक्षा उपायों की जानबूझकर कर अनदेखी कर रहा है। जिस पर काफी बवाल मचा था। इसके बाद "एयर एशिया" एयरलाइंस ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया और उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि इसके बाद गौरव ने अपना Youtube Channel शुरु किया और आज वो बेहद लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications