Munawwar Rana: फेमस शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांस ली। राणा पिछले कई महीनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। देर रात कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उनका निधन हो गया।
पिछले साल मुनव्वर राणा को तबीयत खराब होने पर लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। उनकी बेटी सुमैया राना ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। रायबरेली में आज (सोमवार) अंतिम संस्कार होगा।

कौन थे मुनव्वर राणा?
मुनव्वर राणा भारत के मशहूर शायर और कवि थे। उन्हें उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान के सम्मानित किया गया है। राणा उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषा में कविताएं लिखते थे। उन्होंने कई शैलियों में गजलें लिखी हैं।
राणा ने लौटा दिए थे सभी पुरस्कार
उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) और 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान (Maati Ratan Samman) से सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने असहिष्णुता के चलते सरकारी पुरस्कार स्वीकार ना करने की कसम खाई थी। इसके बाद राणा ने अकादमी पुरस्कार लौटा दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications