Jaya Kishori: 'इसलिए जरूरी', जया किशोरी ने बताया क्यों करेंगी शादी? खुद कथावाचक ने वजह भी बताई
Jaya Kishori on Marriage: मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी (Jaya Kishori) अक्सर अपने विचारों और बेबाकी के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जया अपनी प्रेरणादायक कथाओं के लिए सबकी पसंद हैं। उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद ही इसका जवाब देकर सबको चौंका दिया।
खासकर जब बात जया किशोरी की शादी की आती है, तो लोग उनसे यह सवाल जरूर पूछते हैं कि "क्या वे शादी करेंगी?" और "अगर करेंगी, तो क्यों?" ऐसे में अब खुद जया किशोरी ने इस बात का खुलासा कर दिया कि वह शादी किस लिए करना चाहती हैं?

हाल ही में एक इंटरव्यू में जया किशोरी ने इस राज से पर्दा उठाया कि वह शादी क्यों करना चाहती हैं? उन्होंने कहा कि उनकी शादी की सबसे बड़ी वजह बच्चे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह मां बनना चाहती हैं और बच्चों के प्रति उनका लगाव उन्हें शादी करने के लिए प्रेरित करता है।
Jaya Kishori का बच्चों से है खास जुड़ाव
जया किशोरी ने कहा, "मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं शादी इसलिए करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे मां बनने की यात्रा को जीना है। मैं परिवार शुरू करना चाहती हूं, लेकिन इसकी मुख्य वजह मेरे लिए बच्चे ही हैं।"
शादी को लेकर क्या सोचती हैं जया किशोरी?
आजकल की तेजी से टूटती शादियों पर जया किशोरी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि लोग जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं और फिर तलाक की नौबत आ जाती है। उनका मानना है कि शादी को लेकर सही फैसला लेने में समय और समझदारी जरूरी होती है।
उन्होंने कहा, "आजकल सोशल मीडिया खोलते ही दिखता है कि जिनकी शादी कुछ समय पहले हुई थी, अब वे तलाक ले रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाद में एहसास होता है कि हमने गलत पार्टनर चुन लिया।"
Jaya Kishori ने क्यों कहा-सोच-समझकर करें शादी
जया किशोरी का मानना है कि शादी जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच-समझकर करनी चाहिए। शादी सिर्फ एक दिन का समारोह नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी का फैसला होती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे शादी करने से पहले अपने पार्टनर को अच्छी तरह समझें और रिश्ते में मजबूती लाने पर ध्यान दें।
क्या जया किशोरी जल्द करेंगी शादी?
हालांकि, जया किशोरी ने अभी यह नहीं बताया कि उनकी शादी कब होगी और वह किससे करेंगी, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि जब भी वह शादी करेंगी, यह फैसला पूरी समझदारी और सही समय पर ही लेंगी।
जया किशोरी की इस सोच को उनके फैंस खूब सराह रहे हैं। उनकी सच्चाई और स्पष्ट विचारों की वजह से लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी शादी कब होती है और उनका जीवनसाथी कौन होगा?












Click it and Unblock the Notifications