स्विस बैंक में है इस अभिनेत्री के माता-पिता का खाता, जारी हुआ नोटिस

मुंबई। महाराष्ट्र का एक शाही परिवार अब स्विस बैंक की जांच के घेरे में आ गया है। इस मामले में महाराष्ट्र में सांगली के पूर्व रियासतदारों के परिवार के दो लोगों की जानकारी स्विट्जरलैंड के कर विभाग से मंगवाई गई है। इस जांच में सहयोग के लिए भारतीय अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध किया है।

swiss bank, bhagyashree, investigatin, mumbai, switzerland, स्विटरलैंड, स्विस बैंक, भाग्यश्री, स्विस बैंक, मुंबई

पूर्व शाही घराने के विजय सिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी रोहिणी विजय सिंह पटवर्धन से स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि अगर उन्हें अपने खातों से संबंधित सूचना भारत को दिए जाने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, तो बकाया दर्ज कराएं। इस मामले में स्विट्जरलैंड की ओर से इन दोनों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही मामले को देखने के लिए एक प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया है।

पटवर्धन दंपति भाग्यश्री के माता-पिता हैं

पटवर्धन दंपति भाग्यश्री के माता-पिता हैं

विजय सिंह माधवराव पटवर्धन और रोहिणी विजय सिंह पटवर्धन बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के माता-पिता हैं। भाग्यश्री ने अभिनेता सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया था। जिसकी सफलता के बाद वह रातों रात स्टार बन गई थीं।

जवाब मांगा गया

जवाब मांगा गया

संघीय राजपत्र में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं के अनुसार पटवर्धन दंपत्ति से अपना जवाब देने को कहा गया है। इसमें लिखा है कि उन्हें अपना पक्ष रखने के वाले व्यक्ति को दस दिनों के भीतर नामित करना होगा। इन अधिसूचनाओं में उनके नाम और जन्मतिथियों के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नहीं मिला कोई जवाब

नहीं मिला कोई जवाब

इस मामले में एक कंपनी को आधिकारिक ईमेल भेजा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। इस कंपनी के निदेशक पटवर्धन दंपति हैं। साथ ही पटवर्धन परिवार में भी किसी ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+