Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'द फैमिली मैन' एक्ट्रेस प्रियामणि की शादी को लेकर बखेड़ा! पहली पत्नी ने कहा- वो अभी भी मेरे पति

मुंबई, जुलाई 22: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस प्रियामण‍ि ने जहां अपनी वेबसीरीज 'द फैम‍िली मैन' से दोनों सीजन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरीं हुई नजर आ रही हैं। कंट्रोवर्सी उनकी शादी को लेकर हैं, प्रियामण‍ि ने साल 2017 में मुस्‍तफा के साथ शादी की थी, जिसके बाद अब मुस्‍तफा की पहली पत्नी आयशा ने उनकी शादी को लेकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। आयशा ने उनकी इस शादी को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए गैरकानूनी करार दिया है।

विवादों में प्रियामणि की शादी!

विवादों में प्रियामणि की शादी!

साउथ की फिल्मों के अलावा प्रियामणि का बॉलीवुड से भी कनेक्शन हैं। प्रियामणि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन हैं। इसके अलावा 'द फैमिली मैन' में सुचि का किरदार निभाने के बाद काफी सुर्खियों में आईं थी। यहां तक उनको इस रोल के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। बता दें कि प्रियामणि ने 2017 में मुस्तफा राज से शादी रचाई थी। वहीं अब उनकी शादी को मुस्तफा राज की पहली बीवी ने अमान्य बताया है। आयशा ने इस मामले में टीआईओ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

पहली पत्नी आयशा का सनसनीखेज दावा

पहली पत्नी आयशा का सनसनीखेज दावा

अपने पति की दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी आयशा ने दावा किया है कि वो अभी भी उनसे शादी में हैं। वह कानूनी रूप से आज तक उससे अलग नहीं हुए हैं और इसलिए उनकी दूसरी शादी अवैध है। दरअसल 2013 में मुस्तफा और आयशा अलग हो गए और उन्होंने चार साल बाद प्रियामणि से शादी कर ली थी। उन्होंने मुस्तफा राज के साथ प्रियामणि की दूसरी शादी को कोर्ट में चुनौती दी है। आयशा ने प्रियामणि और मुस्तफा के खिलाफ यह कहते हुए एक केस दर्ज किया है कि वह कानूनी रूप से अभी भी उनकी पत्नी हैं, इसलिए उनकी यह शादी गैरकानूनी है।

मुस्तफा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज

मुस्तफा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज

मुस्तफा और आयशा के दो बच्चे हैं। आयशा ने मुस्तफा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है। प्रियामणि और मुस्तफा की शादी अगस्त 2017 में हुई थी। ईटाइम्स को आयशा ने बताया कि हमने अभी तक तलाक भी फाइल नहीं किया था और उन्होंने प्रियामणि से शादी करते वक्त कोर्ट में खुद को अविवाहित कहा था। वहीं देरी के सवाल पर आयशा ने बताया कि दो बच्चों की मां होने के नाते आप क्या कर सकते हैं? कोई इसे अच्छे ढंग से सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन जब बात नहीं बनती है, तो कुछ कदम उठाने की जरूरत होती है।

आयशा इतने लंबे समय तक चुप क्यों थी?

आयशा इतने लंबे समय तक चुप क्यों थी?

वहीं मुस्तफा ने आयशा के आरोपों का जवाब देते हुए बताया कि मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं। मैं आयशा को नियमित तौर से बच्चों के पालन-पोषण के लिए पैसों का भुगतान कर रहा हूं। वो सिर्फ मुझसे जबरन पैसे की वसूली की कोशिश में हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आयशा और वह 2010 से अलग रह रहे थे और 2013 में उनका तलाक हो गया। प्रियमणि के साथ मेरी शादी 2017 में हुई थी, आयशा इतने लंबे समय तक चुप क्यों थी?

साउथ का जाना माना नाम प्रियामणि

साउथ का जाना माना नाम प्रियामणि

वहीं एक्ट्रेस प्रियामणि हाल ही में मनोज बाजपेयी के साथ अमेजन प्राइम वीडियो के 'द फैमिली मैन' वेबसीरीज में दिखाई दी थी। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनको नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने मुस्तफा राज को अपना लकी चार्म बताया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+