Fake Cop: दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर महिला धड़ाधड़ काट रही थी ट्रैफिक चालान, ऐसे खुली पोल

पुलिस की वर्दी पहनकर महिला धड़ाधड़ काट रही थी चालान, ऐसे खुली पोल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नकली पुलिस का भंडाफोड किया है। असली पुलिस वर्दी में दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, लोगों के ट्रैफिक चालान काट रही थी। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ASI की वर्दी पहनकर महिला कोरोना के नियमों का उल्लघंन करने वालों का चालान काट रही थी।

 Fake Lady Cop in Delhi: Lady Wearing Delhi Police Uniform Was cutting the Traffic Challan

किसी को महिला पर शक नहीं हुआ। वो बिल्कुल पुलिस की तरह लोगों को डांट रही थी, नियमों का उल्लघंन करने वालों का चालान काट रही थी। महिला का नाम तमन्ना है, जो असली पुलिस की वर्दी पहनकर तिलक नगर इलाके में रौब दिखाकर लोगों से चालान वसूल रही थी। ये काम वो महीनों से कर रही थी, लेकिन कभी किसी को कोई शक नहीं हुआ और ना किसी पुलिसवाले को इसकी भनक लगी।

गुरुवार को जब दिल्ली पुलिस के हवलदार सतीश और सिपाही तिलक नगर इलाके में पहुंचे तो उन्हें उस महिला पुलिस पर शक हुआ। तमन्ना ने बचने की कोशिश की, लेकिन असली पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में पता चला कि वो असली पुलिस नहीं है। तमन्ना की वर्दी तो दिल्ली पुलिस के एएसआई की है, लेकिन उसका दिल्ली पुलिस से कोई नाता नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+