बिहार: नकली पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पटना (मुकुंद सिहं)। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड में पाटियाला कोर्ट के आदेश परपुलिस ने छापेमारी करते हुए नकली पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
लार्सन एण्ड टूब्रो के अधिवक्ता न मामले कि जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद गांधी मैदान थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। जिसमे लगभग 25 लाख का सामान जब्त किया गया है।
वहीं पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये व्यवसायी कई दिनों से नकली पार्ट्स बना कर और उसे मार्केट में खपा कर कंपनी को चूना लगा रहे थे। छापेमारी में इलेक्ट्रानिक्स से जुड़े कई पार्ट्स को भी पुलिस ने बरामद किया है।जिसमें 25 लाख से अधिक के नकली इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स बरामद किए हैं. पकड़े गए लोगों पर मुकदमा चलाने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications