फर्ज़ी डिग्री पर असली नेतागिरी! लिस्ट में तोमर अकेले नहीं, कतार में और भी कई

नयी दिल्ली। भारत में राजनीति करने के लिए आपको किसी खास डिग्री या पढ़ाई की जरुरत नहीं पड़ती। यहां हाईस्कूल पास भी नेता बन जाते हैं तो आईएस-आईपीएस की डिग्री वाले भी। यहां राजनीति के लिए किसी खास स्तर के पढ़ाई को मानक नहीं बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी हमारे नेता अपनी फर्जी डिग्रियों के बल पर कूदने से बाज नहीं आते।

फर्ज़ी डिग्री मामले में फंसने वाले दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आपको बता दें कि फर्जी डिग्री पर असली नेतागिरी करने वालों में तोमर अकेले नहीं हैं।

भारत की राजनीति में ऐसे नेताओं की लंबी फौज है जो अपनी नकली डिग्रियों के बल पर राजनीति की रोटियां सेक रहे हैं। ऐसे फर्जी डिग्री वाले राजनेता देश के शीर्ष पदों पर आसीन हैं। आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में जो फर्जी डिग्रियों के सहारे चला रहे हैं अपनी राजनीति की गाड़ी।

फर्जी डिग्री से मिली जेल

फर्जी डिग्री से मिली जेल

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री के पास बिहार के एक विश्वविद्यालय से मिली स्नातक की डिग्री फर्जी निकली। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से मिली उनकी पोस्टग्रेजुएट डिग्री के बाद पता चला कि उन्होंने कबी वहां दाखिला ही नहीं लिया।

मोदी की करीबी, लेकिन डिग्री झूठी

मोदी की करीबी, लेकिन डिग्री झूठी

मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय संभाल रही स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। उन्होंने 2004 में चुनाव आयोग शपथ पत्र पर खुद को बीएस पास बताया था, लेकिन 2014 में चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र पर उन्होंने खुद को बीकॉम बताया। वहीं येल यूनिवर्सिटी की डिग्री को लेकर भी उनपर सवाल खड़े किए गए।

पद बड़ा, लेकिन डिग्री छोटी

पद बड़ा, लेकिन डिग्री छोटी

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी कैंब्रिज स्कूल में अंग्रेज़ी की छात्रा रही थीं, लेकिन 2004 में चुनाव आयोग के शपथ पत्र में उन्होंने दावा किया था कि उनके पास कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की डिग्री है।

सवालों में राहुल की डिग्री

सवालों में राहुल की डिग्री

राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग के शपथ पत्र में दावा किया था कि उनके पास कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डवलपमेंट इकनॉमिक्स में एम.फिल की डिग्री है जो कि बाद में गलत साबित हुई।

ममता बेनर्जी

ममता बेनर्जी

ममता बेनर्जी का दावा है कि उन्हें कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से डॉक्ट्रेट की उपाधि मिली है, लेकिन इसकी सच्चाई अब तक साबित नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+