Khan Sir: 'बैन हो जाएगा Gmail, सारी ऑनलाइन सुविधा हो जाएगी ठप', खान सर के दावों में कितनी सच्चाई?

Khan Sir Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबो-गरीब दावे वायरल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक मशहूर शिक्षक की वीडियो वायरल हुई है जिसमें वो भारत-अमेरिका के संबंधों और उसके परिणाम को लेकर तमाम दावे करते नजर आ रहे हैं। हम सभी कम से कम शिक्षक की बातों पर तो आंख मूंद कर भरोसा कर ही लेते हैं। पर अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।

जी हां, हम बात करे रहे हैं मशहूर यूट्यूबर और टीचर 'खान सर' की। उनका एक बयान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अपने वीडियो में उन्होंने कहा है कि अगर भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ गए तो अमेरिका भारत में Gmail को बैन कर देगा। इसके बाद न सिर्फ Gmail, बल्कि UPI, व्हाट्सएप, फेसबुक और यहां तक कि फोन भी काम करना बंद कर देंगे। इस बयान ने लोगों को चौंका दिया।

Khan Sir

खान सर के दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई जो खान सर कह रहे हैं वैसा होना संभव है? या फिर यह केवल एक गलतफहमी है? आइए इसकी हकीकत समझते हैं आसान शब्दों में...
ये भी पढ़ें: Vikas Divyakirti Net Worth: सिर्फ यूट्यूब से हर महीने लाखों की कमाई, कितनी है विकास दिव्यकीर्ति की नेटवर्थ?

खान सर का दावा

वीडियो में खान सर ने कहा कि अगर Gmail बंद हुआ तो प्ले स्टोर और UPI जैसी सेवाएं भी ठप हो जाएंगी। उनके इस बयान के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया, वहीं कई ने इस पर तंज कसा। तकनीकी जानकारों ने साफ किया कि Gmail बंद होने से गूगल की बाकी सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Gmail बंद होने पर क्या होगा असर?

अगर गूगल सिर्फ Gmail बंद कर दे, तो फर्क केवल इतना होगा कि लोग ईमेल भेज या रिसीव नहीं कर पाएंगे। बाकी ऐप्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, UPI या अन्य डिजिटल सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी। यानी Gmail का सीधा संबंध ऑनलाइन पेमेंट या सोशल मीडिया ऐप्स से नहीं है। ईमेल भेजने और रिसीव करने के लिए हमारे पास और भी कई ऑप्शन मौजूद हैं।

हालांकि यह सच है कि जिन साइट्स पर हमने अपने gmail अकाउंट के जरिए लॉगइन किया हुआ है उसका लाभ हम नहीं उठा पाएंगे। लेकिन अन्य विकल्पों के जरिए उन सुविधाओं का लाभ हम ले सकते हैं।

विकल्प भी हैं मौजूद

वीडियो में कहा गया कि प्ले स्टोर बंद होने पर UPI और दूसरी सेवाएं रुक जाएंगी। लेकिन यह बात गलत है। आज कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने खुद के ऐप स्टोर पहले से ही देती हैं। इसके अलावा, फोनपे (PhonePe) ने हाल ही में अपना Indus App Store लॉन्च किया है, जिससे जरूरी ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।

चीन है बड़ा उदाहरण

चीन में गूगल की ज्यादातर सेवाएं बंद हैं, फिर भी वहां इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं में कोई दिक्कत नहीं आती। वजह यह है कि वहां अपने लोकल विकल्प मौजूद हैं। भारत में भी अगर कभी गूगल की सर्विस बंद होती है तो विकल्प जल्दी ही सामने आ जाएंगे। अभी भी कई सेवाओं के वैकल्पिक ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन अभी उनका इस्तेमाल उस स्तर पर नहीं किया जा रहा है। सेवाएं बंद होने की सूरत में लोग उन ऑप्शन की ओर रुख करेंगे।

क्या अमेरिका भारत में Gmail बैन कर सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति या कोई नेता भारत में Gmail को बैन नहीं कर सकते। Gmail गूगल की प्राइवेट कंपनी की सर्विस है और भारत में इसे बैन करने का अधिकार सिर्फ भारत सरकार के पास है।

गूगल के लिए भारत है एक बड़ा बाजार

भारत गूगल के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है। जानकारों के मुताबिक, गूगल यहां अपनी सर्विस बंद करके नुकसान नहीं उठाना चाहेगा। वहीं भारत सरकार के पास इतना डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर है कि UPI जैसी सर्विस विदेशी कंपनी पर निर्भर हुए बिना भी चल सकती है।
ये भी पढ़ें: Teachers Day 2025: कॉलेज की दोस्त से इश्क कर बैठे थे विकास, दिलचस्प है दिव्‍यकीर्ति सर की Love Story

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+