Vikas Divyakirti Net Worth: सिर्फ यूट्यूब से हर महीने लाखों की कमाई, कितनी है विकास दिव्यकीर्ति की नेटवर्थ?
Vikas Divyakirti Net Worth: हर साल 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हम उन शिक्षकों को याद करते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और ज्ञान से समाज और छात्रों का जीवन बदला है।
शिक्षक दिवस के मौके पर आज हम बात कर रहे हैं ऐसे शिक्षक की, जिनका नाम सिविल सेवा की तैयारी करने वाले हर छात्र की जुबान पर है। आज के दौर में अगर कोई शिक्षक छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है, तो उनमें डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का नाम सबसे आगे आता है। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट दृष्टि IAS के जरिए लाखों छात्रों को सफलता की राह दिखाई है।

उन्होंने न सिर्फ छात्रों को पढ़ाया बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और जीवन जीने का तरीका भी सिखाया। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता देशभर में तेजी से बढ़ी है। साथ ही उनकी कमाई और नेट वर्थ भी चर्चा में रहती है।
ये भी पढ़ें: Happy Teachers Day 2025 : 'बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय', शिक्षक दिवस पर भेजें खास संदेश
नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग दावे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. दिव्यकीर्ति की कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी नेट वर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं कुछ जगह इसे 25 करोड़ रुपये तक बताया गया है। इनके अलावा, यूट्यूब से होने वाली कमाई को लेकर भी कई अनुमान लगाए जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर महीने वो यूट्यूब के माध्यम से लाखों रुपये कमाते हैं और साथ ही कोचिंग सेंटर से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। उनकी सालाना आया करोड़ों में बताई जाती है। प्रभात खबर की एक रिपोर्ट के अनुसार विकास दिव्यकीर्ति हर महीने यूट्यूब से 10 से 20 लाख तक कमाते हैं।
दृष्टि IAS से सफलता
डॉ. दिव्यकीर्ति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की नौकरी छोड़कर छात्रों के लिए कोचिंग शुरू की। आज दृष्टि IAS देशभर में UPSC तैयारी के सबसे भरोसेमंद नामों में गिना जाता है। दिल्ली समेत कई शहरों में इसके सेंटर हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी लाखों विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
शिक्षक दिवस पर प्रेरणा
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का जीवन यह संदेश देता है कि एक सच्चा शिक्षक केवल पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि छात्रों को जीवन के हर पहलू के लिए तैयार करता है। शिक्षक दिवस पर उनका सफर हमें यह सिखाता है कि मेहनत और ईमानदारी से न सिर्फ विद्यार्थियों का भविष्य बनाया जा सकता है, बल्कि खुद भी बड़ी ऊंचाईयों तक पहुंचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Teachers Day Shlok: टीचर्स डे पर अपने गुरु को सुनाएं ये संस्कृत श्लोक, हर लाइन में झलकेगी शिक्षक की महानता












Click it and Unblock the Notifications