क्या गांधी जी की फोटो के पास हरी पट्टी लगी हुई 500 की नोट्स नकली है? PIB ने बताई सच्चाई
500 की नोट्स को लेकर एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से लोग भी कन्फ्यूज हो गए हैं। हालांकि, इसको लेकर अब PIB ने खुद जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि जिन 500 के नोट्स पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर के बजाय गांधीजी के पास हरी पट्टी लगी हुई है, वे सभी नोट्स नकली हैं। इसकी वजह से लोग भी कन्फ्यूज हो गए हैं। इसी बीच इन नोट्स के दावों वाली खबरों को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो(PIB) ने खंडन किया है।
जानें पीआई ने क्या कहा?
500 रुपए के नकली नोटों के बारे में लेकर पीआईबी ने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से फेक हैं। लोग इस तरह की खबरों पर विश्वास न करें। गांधीजी के पास हरी पट्टी लगी हुई सभी नोट्स सही हैं। ऐसे में किसी के बहकावे में न आए। साथ ही पीआई ने कहा है कि हस्ताक्षर और ग्रीन पट्टी वाली दोनों तरह की नोट्स मान्य हैं।
PIB ने यह भी कि कैसे करें नकली नोट की पहचान
PIB ने लोगों को असली और नकली नोट्स में पहचान करने को लेकर कई बातें भी बताई है। अगर इनमें से कोई भी एक चीज मिसिंग है तो वह नकली है। ऐसे में आइए जानते हैं, उन चीजों के बारे में.....
- सबसे पहले देखें कि 500 नोट पर लिखा है कि नहीं।
- लेटेंट इमेज में 500 लिखा है कि नहीं।
- नोट पर 500 देवनागरी में लिखा है कि नहीं।
- महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के सेंटर में होनी चाहिए।
- माइक्रो लेटर में भारत और India लिखा होना चाहिए।
- 'भारत' और 'RBI' शिलालेखों के साथ कलर शिफ्ट विंडो वाली सुरक्षा खतरा को भी देखना चाहिए। क्योंकि नोट को झुकाने पर धागे का रंग हरे से नीला हो जाता है।
- महात्मा गांधी की फोटो और 500 का वाटरमार्क जरूर देखें।
- ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट के अंकों का वाला नंबर पैनल भी होना चाहिए। इसे जरूर देखें।
- अशोक का स्तम्भ दाहिने तरफ जरूर हो।
नेत्रहीन लोग ऐसे करें असली और नकली नोट्स में फर्क
नेत्रहीन लोग महात्मा गांधी चित्र की इंटैग्लियो या उभरी हुई छपाई (4) आशिका स्तंभ प्रतीक (11) माइक्रो टेक्स्ट के साथ गोलाकार पहचान चिह्न 500 रुपए दाईं ओर, बाएं और दाएं दोनों तरफ पांच कोणीय ब्लीड लाइनें को अहसास करके पता लगा सकते हैं।
रिवर्स फीचर
- नोट की छपाई का वर्ष बाईं तरफ प्रिंट होगा।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो होना चाहिए।
- लैंग्वेज पैनल होना चाहिए।
- लाल किले का मोटिफ होना चाहिए।
- देवनागरी में 500 रुपए लिखा होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- '2000 का नोट यानी ब्लैकमनी', सुशील मोदी ने संसद में उठाई इसे बंद करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications