WhatsApp Facebook Down: पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, सर्विस बंद
नई दिल्ली, अक्टूबर 04: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने सोमवार रात अचानक काम करना बंद कर दिया। इन सर्विस के डाउन होने से भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स परेशान हो रहे हैं। यूजर्स ने शिकायत की कि वे मैसेज सेंड और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स को मैसेज भेजने और प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर 'कुड नॉट रीफ्रेश फीड' का मेसेज आ रहा था।

इनके डाउन होने से हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कई जगहों पर इंस्टाग्राम खोलने पर 5xx Server Error शो कर रहा है। वहीं फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश में लिखकर आ रहा है कि, क्षमा करें, कुछ दिक्कत हो गई। हम इस पर काम कर रहे हैं और हम इसे जल्द से जल्द ठीक कर लेंगे। वहीं तकनीकी दिक्कत होने की वजह से व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजने व प्राप्त करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने और देखने में समस्या आ रही थी।
बताया जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन है। बताया जा रहा है कि फेसबुक के सर्वर पर समस्या के कारण यह समस्या हो सकती है। इससे पहले इस साल मार्च के महीने में लगभग 30 मिनट तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप डाउन हो गया था।
फेसबुक में आई दिक्कत के बाद कंपनी ने बयान जारी कर रहा है कि, हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। इसी तरह व्हाट्सऐप ने ट्विटर पर जानकारी दी कि, हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को WhatsApp में समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यूजर्स को अपडेट देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications